1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: रावण के सामने रामलीला मंच पर चल रहा था अश्लील डांस, कमर लचकाते लड़कियों के साथ फुल एंजॉय करते दिखे लंकेश

Video: रावण के सामने रामलीला मंच पर चल रहा था अश्लील डांस, कमर लचकाते लड़कियों के साथ फुल एंजॉय करते दिखे लंकेश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 12, 2024 06:54 pm IST,  Updated : Oct 12, 2024 06:54 pm IST

सोशल मीडिया पर रामलीला का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का सिर शर्म से झुक गया। दरअसल, रामलीला के मंच पर बार बालाओं को नचाया जा रहा था और पीछे बैठा रावण इस डांस का भरपूर आनंद उठा रहा था।

रामलीला मंच पर डांस करती लड़कियां- India TV Hindi
रामलीला मंच पर डांस करती लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

रामलीला तो आपने देखा ही होगा। जहां भगवान राम के जीवन को नाटक के जरिए लोगों को दिखाया जाता है। अब तक तो यहां होते आया था लेकिन आज कल लोग रामलीला के नाम पर समाज को अश्लीलता परोसने लगे हैं। जिसके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कई बार दोषियों पर कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन कुछ लोगों का काम समाज में अश्लीलता परोसना ही है। 

रावण के सामने डांस करती बार बालाओं का वीडियो वायरल

हाल में फिर से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। जहां रामलीला के मंच पर बार बालाओं को नचवाया जा रहा है। रामलीला को एक अय्याशी का अड्डा बना दिया गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रामलीला के मंच पर दो लड़कियां अपनी कमर मटकाते हुए बड़े ही फूहड़ और अश्लील तरीके से डांस कर रही हैं। वहीं रावण अपने आसन पर बैठे उन लड़कियों के डांस को देख रहा है। डांस देखते हुए रावण खुशी से गदगद हो गया और वह अपनी मूंछों को ताव देते हुए लड़कियों के डांस का भरपूर आनंद उठा रहा है। इस पूरे नजारे का वीडियो रामलीला देखने आए किसी दर्शक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने इस घटना के बार में बताते हुए कुछ जानकारी दी। जिसमें उसने यह बताया कि यह मामला संभल के बहजोई में स्थित पुराने बाजार की है। यूजर ने आगे बताया कि इस रामलीला में बार बालाओं को बुलाया गया था, जो रावण के सामने ठुमके लगा रही थीं। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Sambhalpublic नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद संभल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। संभल पुलिस ने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा - सम्बन्धित को प्रकरण में जाँच/आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें:

शख्स ने केला, सेब और अमरूद डालकर बना दिया Momos, वीडियो देख लोगों का पारा हुआ गर्म, बोले - नरक की आग में जालेगा तू

मास्टर जी ने ब्लैकबोर्ड पर चॉक से बनाया रतन टाटा जी का बहुत ही खूबसूरत तस्वीर, Video देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।