1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इस तस्वीर में नंबर 3 कहां है, अगर 5 सेकेंड में खोज लिया तो तेज दिमाग वाले हैं आप

Optical Illusion: इस तस्वीर में नंबर 3 कहां है, अगर 5 सेकेंड में खोज लिया तो तेज दिमाग वाले हैं आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 05, 2023 03:12 pm IST,  Updated : Feb 05, 2023 03:12 pm IST

इस तस्वीर में नंबर्स की एक सीरीज है आपको इन सीरीज को देखना है और 5 सेकेंड में नंबर 3 को खोजना है।

5 सेकेंड में नंबर 3 को ढूंढिए- India TV Hindi
5 सेकेंड में नंबर 3 को ढूंढिए

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की बहुत सारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों का धोखा। इनमें से कई तस्वीरों को देखकर दिमाग चकरा जाता है। कई लोग अपना तेज दिमाग दौड़ाकर इसे हल कर देते हैं तो कई लोगों के दिमाग की दही हो जाती है। ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमागी कसरत के लिए बहुत अच्छा होता है। इन तस्वीरों में कुछ अनसुलझे से सवाल होते हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि यह आसान है पर यह उतना भी आसान नहीं होता जितना दिखता है। 

नंबर 3 को ढूंढिए

एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर देखने को मिली है। इस तस्वीर में नंबर्स की एक सीरीज है आपको इन सीरीज को देखना है और 5 सेकेंड में नंबर 3 को खोजना है। यदि आप 5 सेकेंड में नंबर 3 को खोज लेते हैं तो समझिए कि आप एक तेज दिमाग वाले व्यक्ति हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन आपके अवलोकन कौशल के साथ-साथ आपकी बुद्धिमत्ता का परीक्षण करने का एक अच्छा तरीका है। आप अपने IQ लेवल का और भी तरीकों से पता लगा सकते हैं। प्रोफेशनली तौर पर डिज़ाइन किए गए IQ परीक्षण आपके IQ का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका हैं।

बस 5 सेकेंड है आपके पास

इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को हल करने के लिए इस तस्वीर को ध्यान से देखना है। क्या आपने देखा है कि नंबर 3 कहाँ है?

जल्दी करो; ज्यादा समय नहीं बचा है।

कोई क्लू चाहिए?

चलिए एक क्लू देते हैं आपको।

क्या अब आप संख्या 3 को देख पा रहे हैं?

और..यहां आपका समय समाप्त हुआ।

आप में से कितने लोगों ने नंबर 3 देखा है?

ये है नंबर 3
Image Source : INDIA TVये है नंबर 3

यहां है नंबर 3

चलिए हम आपको बताते हैं कि नंबर 3 कहां है? उत्तर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

संख्या 3 को अंतिम पंक्ति के ठीक ऊपर, नीचे दाईं ओर देखा जा सकता है। इसे 8 अंक के बाद रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।