1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के 5 मजेदार वीडियो, जिन्हें देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप; सोशल मीडिया पर हो चुके वायरल

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के 5 मजेदार वीडियो, जिन्हें देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप; सोशल मीडिया पर हो चुके वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 13, 2025 12:32 pm IST,  Updated : Dec 13, 2025 12:47 pm IST

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के कुछ वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी ऐसी हरकतों को दिखाया गया है जिसे देखने के बाद दुनिया भर के लोग मजे ले रहे हैं।

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif, Viral videos, Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif trolled- India TV Hindi
शहबाज शरीफ के मजेदार वीडियो। Image Source : AP

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif Video: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोशल मीडया यूजर्स के फेवरेट मीम और ट्रोलिंग मैटेरियल हैं। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि, ये बात तो सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके वीडियो चीख—चीखकर कह रहे हैं। दरअसल, हाल ही में तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की बैठक में कथित तौर पर बिन बुलाए प्रवेश करने के कारण पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर ट्रेंड के साथ ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया कुछ ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें शहबाज शरीफ को अपनी हरकतों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती कराते देखा गया। आइए देखते हैं पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के 5 मजेदार वीडियो: 

चीन में पुतिन के सामने नहीं पहन पाए हेडफोन

चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान शहबाज शरीफ को हेडफोन पहनने की कोशिश करते हुए कई बार असहज स्थिति में देखा जा सकता है। वीडियो में पुतिन को शांति से इशारा करके हेडफोन पहनने का तरीका समझाते हुए सुना गया। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति की हल्की हंसी भी कैमरे में कैद हो गई।

जिनपिंग के सामने भी कराई बेइज्जती 

एक और वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पुतिन से हाथ मिलाने के लिए दौड़ पड़े। ध्यान आकर्षित करने का दयनीय व्यवहार काफी वायरल हुआ था। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि, 'शी जिनपिंग को शहबाज की हरकत का एहसास हो गया था, इसलिए उन्होंने दूसरी तरफ देखा और उन्हें नजरअंदाज कर दिया।'

वैश्विक नेताओं के सामने ट्रंप की चापलूसी

मिस्र में शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन में शहबाज शरीफ मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी करते देखा गया। जब ट्रंप ने कहा कि, 'भारत एक महान देश है और इसके शीर्ष पर मेरे एक बहुत अच्छे मित्र हैं, जिन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत बहुत अच्छे से एक साथ रहेंगे।' इस बात पर शहबाज के रिएक्शन पर उन्हें खूब ट्रोल कराया। 

पुतिन को इग्नोर कर ट्रोल हुए शहबाज 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने उनसे बात करने की बजाय शहबाज किसी दूसरे से हाथ मिलाने चले गए। ये देखकर पुतिन को हल्की मुस्कान के साथ देखते रहे। इस हरकत पर भी शहबाज को काफी ट्रोल किया गया था। 

हेडफोन न पहन पाना शहबाज की आदत 

2022 में समरकंद में पुतिन ने शहबाज से मुलाकात की ​थी। यहां पर भी शहबाज उनके सामने हेडफोन नहीं पहन पाए थे। इस पर मदद के लिए एक अन्य शख्स को बीच में आना पड़ा। 

कुल मिलाकर देखा जाए तो ऐसे कई और भी मौके रहे जब पाकिस्तनी पीएम शहबाज शरीफ अपनी और पूरे पाकिस्तान की बेइज्जती करा चुके हैं। ये सभी वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने उनकी काफी मौज ली थी। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि अब खुद पाकिस्तानी लोग शहबाज के वीडियो शेयर कर उनकी मौज लेते हैं। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
पुतिन की सीक्रेट मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज शरीफ ? पाकिस्तानी PM के इस वायरल वीडियो का जानें सच 

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म टिकट नहीं पासपोर्ट दिखाकर एंट्री होती थी; नाम सुन दिमाग घूम जाएगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।