1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. YouTube Live के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने पत्नी को पीटा, वायरल Video देख भड़के यूजर्स

YouTube Live के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने पत्नी को पीटा, वायरल Video देख भड़के यूजर्स

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 19, 2024 07:55 am IST,  Updated : Feb 19, 2024 07:55 am IST

यूट्यूब लाइव के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी पत्नी को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

youtube लाइव के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने पत्नी को पीटा।- India TV Hindi
youtube लाइव के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने पत्नी को पीटा। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कुछ भी नहीं छिप सकता। लोग अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी छवी बनाने के लिए कर रहे हैं। लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से उन्हें काफी नुकसान भी होता है। आपकी एक गलती और सोशल मीडिया पर बनी बनाई आपकी इमेज खराब हो जाएगी। इसका उदाहरण हाल में वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। दरअसल, YouTube लाइव पर एक चर्चा के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली अपनी पत्नी को मारते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी यह गलती लोगों के नजर में आ गई और उन्हें कमेंट कर बुरा-भला बोलने लगे।

पत्नी को मारते हुए दिखे पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट

बता दें कि, पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली ने लाइव शो के दौरान अपनी पत्नी को पीटने की कोशिश की। वह कैमरे में हाथ उठाते हुए देखे गए। वहीं, जब एंकर रिजवान हैदर ने मोहसिन अली के इस हरकत की आलोचना की तो उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी लाइव शो के दौरान उन्हें डिस्टर्ब कर रही थी। वीडियो में सबसे पहले तो क्रिकेट से जुड़ी चीजों पर वह चर्चा कर रहे होते हैं। तभी शो के बीच एक महिला की आवाज सुनाई देती है और मोहसिन अली उस महिला पर हाथ उठाते हुए नजर आ रहे होते हैं। 

हाथ उठाने पर भड़के एंकर

जब एंकर ने इस चीज का विरोध किया तो मोहसिन अली ने कहा कि उनकी शादी को 31 साल हो गए। वह अपने घर की और दूसरी महिलाओं का पूरा सम्मान करते हैं। अगर मैं उनका सम्मान नहीं करता तो हमारी शादी इतने दिन नहीं टिक पाती। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ में कैप्शन में लिखा है- 'यूट्यूब पर पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली और उनकी पत्नी के बीच यूट्यूब लाइव में कलेश।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट की जनता पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट को घरेलू हिंसा के लिए जमकर खरी-खोटी सुना रही है। 

ये भी पढ़ें:

घर के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ खौफनाक Video

सड़क पार करती बच्ची को देख ड्राइवर ने रोक दी बस, मासूम ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हो गया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।