1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोहली के बाद शुभमन गिल पर आया इस पाकिस्तानी वायरल गर्ल का दिल, Video शेयर कर यूं किया प्यार का इजहार

कोहली के बाद शुभमन गिल पर आया इस पाकिस्तानी वायरल गर्ल का दिल, Video शेयर कर यूं किया प्यार का इजहार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 18, 2023 03:38 pm IST,  Updated : Sep 18, 2023 03:38 pm IST

पाकिस्तान की ये वायरल गर्ल तो आपको याद ही होगी। कुछ दिन पहले ही ये लड़की विराट कोहली को अपना पसंदीदा प्लेयर बता रही थी लेकिन अब वह शुभमन गिल पर अपना प्यार लुटा रही है।

शुभमन गिल के साथ पाकिस्तानी वायरल गर्ल।- India TV Hindi
शुभमन गिल के साथ पाकिस्तानी वायरल गर्ल। Image Source : SOCIAL MEDIA

Asia Cup में श्रीलंका को हराकर भारत ने जीत दर्ज की। भारत के साथ पाकिस्तान भले ही फाइनल का मुकाबला नहीं खेल पाया लेकिन पाकिस्तान की इस वायरल गर्ल ने एक बार फिर से लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। पाकिस्तान की वायरल गर्ल ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शुभमन गिल के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रही है। विराट कोहली पर फिदा इस वायरल गर्ल के दिल में अब शुभमन गिल राज करने लगे हैं। 

हाल में ही कोहली को बताया था अपना पसंदीदा खिलाड़ी

इससे पहले शेयर किए गए वीडियो में लड़की ने कहा था कि वह विराट कोहली को सबसे ज्यादा पसंद करती है और भारत-पाकिस्तान के मैच में वह दोनों ही देशों को सपोर्ट करने पहुंची थी। लड़की ने अपने दोनों गालों पर दोनों देशों के झंडे को बनवाया था। लड़की के इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे, जिसमें वह भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट कर रही है। 

देखें ये वायरल वीडियो

एशिया कप जीतने के बाद इस पाकिस्तानी गर्ल ने एक बार फिर से भारत को जीत की बधाई दी है। इसके साथ ही उसने शुभमन गिल का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का गाना "दिल में है प्यार तेरा होंठों पे गितवा…" बज रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभमन गिल जिस होटल में एंट्री ले रहे हैं उसी में ये पाकिस्तानी वायरल गर्ल भी खड़ी है। इसके बाद वह शुभमन गिल को दिखाते हिए अपना मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाती है।

लड़की ने की शुभमन गिल की तारीफ

वीडियो को इंस्टाग्राम पर लव खानी नाम के पेज से शेयर किया गया है। लड़की ने अपने अकाउंट पर शुभमन गिल के साथ एक फोटो भी शेयर की है और बताया कि वह शुभमन गिल से मिल चुकी है और वह बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं।

ये भी पढ़ें:

डेट पर जाने से पहले पूरी करनी होगी महिला की ये डिमांड्स, सुनते ही भाग खड़े होते हैं मर्द, लोग बोले- ऐसे कोई लड़का नहीं मिलेगा दीदी

क्या आप भी गूगल पर सर्च करते हैं डर्टी साइट्स, अगर हां तो कोई ना, मरने के बाद ये साइट आपकी नॉटी इमेज पर डाल देगा पर्दा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।