1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: रमजान के पवित्र महीने में ऐसा गुनाह! लुटेरी बनी पाकिस्तानी आवाम, चाइनीज कॉल सेंटर में घुसकर की चोरी

Video: रमजान के पवित्र महीने में ऐसा गुनाह! लुटेरी बनी पाकिस्तानी आवाम, चाइनीज कॉल सेंटर में घुसकर की चोरी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 18, 2025 11:17 am IST,  Updated : Mar 18, 2025 06:39 pm IST

पाकिस्तान और पाकिस्तानी आवाम का एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों को एक कॉल सेंटर में घुसकर चोरी करते हुए देखा गया।

कॉल सेंटर में लूट करती पाकिस्तानी पब्लिक- India TV Hindi
कॉल सेंटर में लूट करती पाकिस्तानी पब्लिक Image Source : SOCIAL MEDIA

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की आवाम की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि अब वह लूट पर उतर आई है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तानी आवाम को एक चायनीज कॉल सेंटर में घुसकर चोरी करते देखा गया। वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाने का एक और मौका मिल गया। लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर ऐसी-ऐसी प्रतिक्रिया दी कि पढ़ने वाले हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

चीनी कॉल सेंटर को पाकिस्तानी आवाम ने लूटा

दरअसल, बात ऐसी है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित एक चीनी कॉल सेंटर को पाकिस्तानी आवाम ने लूट लिया। रमजान के इस पवित्र महीने में भी पाकिस्तानी आवाम को ऐसा गुनाह करते जरा भी देर नहीं लगी। लोग सैकड़ों की संख्या में ऑफिस में घुसे और जिसे जो मिला वह उठा ले गए। चोरी के दौरान पाकिस्तानी पब्लिक ने सैकड़ों लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ फर्नीचर और कटलरी के समान भी चुरा लिए। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के लोग एक इमारत से टीवी, कंप्यूटर, टेलीफोन और विभिन्न ऑफिशियल उपकरण चुरा कर बाहर निकल रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग ऑफिस में घुसकर चोरी कर रहे हैं और बेहद ही बेशर्मी से मुस्कुराते हुए बाहर निकल रहे हैं। वीडियो में एक लड़के को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि पाकिस्तान के लोग एक चाइनीज कॉल सेंटर में घुसकर चोरी कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Buzylante नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

यहां नहीं होती चोरी! BMW की बोनट पर लड़की छोड़ गई सोने के गहने, किसी ने छुआ तक नहीं

1975 में पैदा हुई महिला, मरी 1975 में लेकिन उम्र रही 22 साल, तेज खोपड़ी वाले ही दे पाएंगे इस पहेली का सही जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।