सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां आपको हंसी और मजाक के साथ ही साथ कई ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जो बहुत ही ध्यान खींचने लायक होते हैं और लोगों को उस पर आसानी से यकीन भी नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो बहुत ही प्यारा सा है। वीडियो को देखने के बाद शायद आपको यकीन भी नहीं होगा। आइए फिर देरी किस बात की, आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपने घर के छत पर बैठकर योगा क्लास अटेंड कर रही है। तभी नजर आता है कि वहां पर एक मोर उतरता है और वो पंखों को पूरी तरह से फैला देता है। वो पंखों को फैलाए हुए ही वहां छत पर घूमता है। चारों तरफ घूमने के बाद वो फिर से कैमरे की तरफ देखते हुए खड़ा हो जाता है। अब इस पर एक शख्स को यकीन नहीं हुआ वीडियो के ऊपर लगाए गए कमेंट से पता चलता है। उसने लिखा, 'अगर ये असली है तो प्लीज प्राकृतिक आवाज के साथ रॉ/ऑरिजिनल वीडियो शेयर कीजिए।' उसी कमेंट को वीडियो पर लगाते हुए महिला ने वीडियो को फिर से शेयर किया है और कमेंट में अपनी बात भी कही है मगर उससे पहले आप वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर modernyogini.om नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हां ये असली है, ये अकसर मेरे रोज के ऑनलाइन योगा क्लास में आता है और ये एक आशीर्वाद जैसा लगता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख 85 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोर भी जानता है कि कैमरा कहां है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तुम्हें बचा रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि इसका मतलब वो तुम्हें पसंद करता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील के लिए लोग क्या-क्या करते हैं, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए