सोशल मीडिया पर अभी सिर्फ और सिर्फ एक ही तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं और सैयारा देखने वालों के हैं। इस वीडियो में न जानें ऐसा क्या है जो इसे देखकर लोगों का दुख, दर्द, तकलीफ, यादें सब कुछ ताजी हो जा रही हैं और लोग फिर ऐसी हरकत कर रहे हैं जैसे इनका ब्रेकअप हो गया है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो अब तक देख लिए होंगे। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के तो वीडियो वायरल हो ही रहे थे मगर अब यह बीमारी बिहार भी पहुंच गई है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
वायरल हुआ एक और जख्मी आशिक का वीडियो
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि फिल्म में एक गाना चल रहा है और उसे सुनकर एक शख्स का दुख-दर्द सब ताजा हो गया। वो अपनी सीट पर बैठा हुआ है और अपनी छाती पर हाथ मारता हुआ गाने के बोल दोहरा रहा है। वो ऐसी हरकत कर रहा है जैसे उसे अभी कुछ देर पहले ही उसकी गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई है जिससे वो दिलो-जान से प्यार करता था और अब वो उसके बिना नहीं रह पाएगा। वहीं दूसरे लड़के उसका वीडियो बना रहे हैं और मजे ले रहे हैं। लोगों की ऐसी हरकतों के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली से शुरू हुई Saiyara वाली बीमारी अब बिहार भी पहुंच गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि आपने अभी जो वीडियो देखा उसके अलावा भी खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें दूसरे वायरल वीडियो
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भागकर जमुई की लड़की ने प्रेमी संग की शादी, फिर अंग्रेजी में Video बनाकर कह दी ये बात
बस कुछ सेकंड से बच गई इनकी जान वरना पानी अपने साथ बहा ले जाता, देखें खौफनाक Video