1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैक पर आती ट्रेन को भी देख पीछे नहीं हटे लोग, पटरी पार करते लोगों का Video हुआ वायरल

ट्रैक पर आती ट्रेन को भी देख पीछे नहीं हटे लोग, पटरी पार करते लोगों का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 27, 2024 10:04 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 10:04 pm IST

सोशल मीडिया पर बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यहां के लोगों को डर नहीं लगता क्या? आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

पटरी पर आती हुई ट्रेन- India TV Hindi
पटरी पर आती हुई ट्रेन Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं तो कुछ वीडियो लोगों के बीच हो रही लड़ाई के होते हैं। ऐसे कई वीडियो आपने भी सोशल मीडिया पर खूब देखे होंगे। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लोगों की सिर्फ और सिर्फ बेवकूफी ही देखने को मिल रही है। वीडियो देखने के बाद आप भी इस बात पर सहमत होंगे। आइए बताते हैं कि वीडियो में क्या दिख रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पटरी पर ट्रेन आ रही है। वहीं दूसरी तरफ लोग पटरी पार करने में लगे हुए हैं। लोग इतने आराम से पटरी को पार कर रहे हैं जैसे ट्रेन पटरी पर दौड़ नहीं रही है बल्कि एक जगह खड़ी है। ट्रेन का लोको पायलट लगातार हॉर्न बजा रहा है ताकि लोग पटरी से हट जाए। मगर कोई हटने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं फाटक का बैरिंग भी हवा में ही है। आखिर में लोको पायलट को ही हार माननी पड़ती है और वह ट्रेन को रोक देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर babu_brand_02 नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 4 लाख 87 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जिस दिन ड्राइवर को फर्क नहीं पड़ेगा, उस दिन सभी को फर्क पड़ जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये गर्व करने का मौका नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिहार से हूं मगर यह देखकर बिल्कुल गर्व नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर लगे यूनिक साइनबोर्ड ने लोगों को किया कन्फ्यूज, मगर ध्यान से पढ़ने पर पता चलेगा असली संदेश

Traffic Rule तोड़ने पर पुलिस ने शख्स की लगा दी ड्यूटी और खुद हो गए रफू-चक्कर, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।