1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस काम के लिए तो लोगों के पास वक्त ही वक्त है, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

इस काम के लिए तो लोगों के पास वक्त ही वक्त है, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2025 10:53 am IST,  Updated : Mar 19, 2025 10:53 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो यह बोल पड़ेंगे कि लोगों के पास कितना खाली समय है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया मनोरंजन का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल हर कोई करता है। क्या यूथ और क्या बच्चे, आज के समय में तो हर कोई सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठा हुआ है और समय मिलते ही दिन एक-दो बार तो सोशल मीडिया का यूज कर ही लेता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप दिन भर कुछ न कुछ कंटेंट देखते ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ ही जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उन्हें खुद से रिलेट कर लेते हैं या फिर उसे देख अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो युवक किसी दोपहिया वाहन पर सवार हैं और वो कुछ लोगों को एक जगह पर खड़े देख रहे हैं। कैमरा उनकी तरफ घूमता है। वीडियो में आगे नजर आता है कि वो सभी लोग एक जगह पर खड़े होकर कुछ बहुत ही ध्यान से देख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स जब कैमरे में यह दिखाता है कि वो क्या देख रहे हैं तो हैरानी होती है। दरअसल वो सभी अपने काम को छोड़कर जेसीबी को काम करते हुए देख रहे हैं। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सेटिस्फेक्शन लेवल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मजा आता है लोगों को जेसीबी देखने में। दूसरे यूजर ने लिखा- जेसीबी एक इमोशन है। तीसरे यूजर ने लिखा- पता नहीं क्यों लेकिन मजा तो आता है। चौथे यूजर ने लिखा- अर्जुन कपूर से ज्यादा फैन तो जेसीबी वाले के हैं।

ये भी पढ़ें-

सांप उठाया और आंटी ने लपेट लिया गले में, Video देख लोगों ने बताया एक दूसरे की बहन

तौलिए में क्यों बना होता है ऐसा? शख्स ने जो सवाल पूछा उसका जवाब जानने के लिए 9 करोड़ लोगों ने देख डाली यह पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।