1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Ninja हथौड़ी नहीं निंजा फातिमा कहिए, छोटी सी बच्ची ने शख्स को पटक-पटक कर छुड़ाए छक्के, देखें Video

Ninja हथौड़ी नहीं निंजा फातिमा कहिए, छोटी सी बच्ची ने शख्स को पटक-पटक कर छुड़ाए छक्के, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 18, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 02:51 pm IST

भारत जैसे देश में, जहां बच्चियों को कई बार असुरक्षित माहौल का सामना करना पड़ता है, ऐसे में स्कूलों और घरों में सेल्फ डिफेंस को बढ़ावा देना चाहिए। मार्शल आर्ट्स, कराटे, या बेसिक सेल्फ डिफेंस स्किल्स उन्हें सशक्त बना सकते हैं।

शख्स को पटखनी देते हुए छोटी बच्ची- India TV Hindi
शख्स को पटखनी देते हुए छोटी बच्ची Image Source : SOCIAL MEDIA

आज इस अपराध भरी दुनिया में बच्चियों के लिए सेल्फ डिफेंस बहुत जरूरी है। खासकर तौर पर भारत जैसे देश में, जहां अपराध दर हर रोज चरम पर पहुंचते जा रहा है। लड़कियों को सेल्फ डिफेंस स्कूली शिक्षा की तरह ही उनके लिए जरूरी होनी चाहिए। सेल्फ डिफेंस लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और उन्हें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी सिखाता है। जिस तरह से समाज में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सेल्फ डिफेंस स्किल लड़कियों को खतरनाक स्थितियों से निपटने में मदद करता है। कुछ स्कूलों में बच्चियों को सेल्फ डिफेंस सिखाया जा रहा है। जिसका एक वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

छोटी बच्ची का सेल्फ डिफेंस स्किल देख हैरान रह गए लोग

वीडियो देखने से किसी स्कूली कार्यक्रम का लग रहा है। जहां एक छोटी सी बच्ची अपना सेल्फ डिफेंस स्किल दिखा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपने से उम्र और शारीरिक आकार में 10 गुना बड़े एक शख्स को लगातार उठा-उठाकर पटके जा रही है। बच्ची मुश्किल से 6 साल की होगी। जिसके सेल्फ डिफेंस के स्किल इतने मजबूत हैं कि अगर उसे किसी ने छेड़ दिया फिर तो उसकी खैर नहीं। 

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @editz__3x नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया तो कई लोगों ने बच्ची के सेल्फ डिफेंस टेक्निक की खूब तारीफ की है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- वैसे, आदमी की एक्टिंग काफी अच्छी थी। दूसरे ने लिखा- निंजा फातिमा के बारे में एक और फैक्ट यह है कि उसके पास बहुत ही उन्नत किस्म के निंजा स्टार्स हैं जैसे कि प्रॉक्सिमिटी माइंस, सी4, ग्रेनेड्स, कॉकटेल मोलोटोव और एंटी टैंक माइंस।   

ये भी पढ़ें:

यहां नहीं होती चोरी! BMW की बोनट पर लड़की छोड़ गई सोने के गहने, किसी ने छुआ तक नहीं

...तो इस वजह से पुरुष महिलाओं से कम जीते हैं, इन आदमियों का Video देख आप समझ जाएंगे पूरी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।