1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप उठाया और आंटी ने लपेट लिया गले में, Video देख लोगों ने बताया एक दूसरे की बहन

सांप उठाया और आंटी ने लपेट लिया गले में, Video देख लोगों ने बताया एक दूसरे की बहन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 18, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 08:43 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला नदी किनारे पड़े सांप को उठाकर अपने गले में लपेट लेती है।

सांप को गले में लपेटती महिला- India TV Hindi
सांप को गले में लपेटती महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए। इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो हमें ऐसे भी नजारे देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख लोगों की आंखें चौड़ी हो जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको फिर दिखाने जा रहे हैं। जिसमें एक महिला ने सांप के साथ जो किया, वह करने की हिम्मत शायद ही किसी में होगी। फिलहाल महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

महिला ने सांप को गले में लपेटा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नदी के किनारे खड़ी होकर पूजा कर रह होती तभी वहां एक लंबा सा सांप आ जाता है। जिसके बाद वह महिला उस सांप से डरने के बजाय पहले उसे प्रणाम करती है और फिर वह उसे अपने हाथों में उठा लेती है। फिर आगे जो कुछ भी होता है, वह देख अच्छे-अच्छे लोग सहम जाएंगे। दरअसल, महिला ने उस सांप को बिना किसी डर के उसे अपने गले में लपेट लिया। महिला की यह हरकत देख लोग भौचक्के रह गए। 

वीडियो पर लोग दे रहे अपनी-अपनी प्रतिक्रिया 

वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- दोनों बहनें गले मिल रही हैं। दूसरे ने लिखा- इन दोनों का काटा पानी तक नहीं मांगते। तीसरे ने लिखा- ये नाग नहीं बल्कि पानी वाला सांप है, जिसमें जहर बिल्कुल नहीं होता। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @log.kya.sochenge नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

यहां नहीं होती चोरी! BMW की बोनट पर लड़की छोड़ गई सोने के गहने, किसी ने छुआ तक नहीं

1975 में पैदा हुई महिला, मरी 1975 में लेकिन उम्र रही 22 साल, तेज खोपड़ी वाले ही दे पाएंगे इस पहेली का सही जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।