Wednesday, January 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'भाई सफल हो गई तेरी जिंदगी', पायलट बेटे के प्लेन में पहली बार सफर कर रही थी मां, लड़के ने किया जोरदार स्वागत

'भाई सफल हो गई तेरी जिंदगी', पायलट बेटे के प्लेन में पहली बार सफर कर रही थी मां, लड़के ने किया जोरदार स्वागत

जसवंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और क्लिप शेयर की, जिसमें वह अपनी मां के फ्लाइट में प्रवेश करते ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
Published : Aug 24, 2025 06:49 pm IST, Updated : Aug 24, 2025 06:49 pm IST
मां का स्वागत करता पायलट बेटा- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PILOTJASWANTH मां का स्वागत करता पायलट बेटा

आज के दौर में, जहां माता-पिता के प्रति सम्मान की कमी होते जा रही है, वहीं एक पायलट ने अपनी मां के लिए ऐसा काम किया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पायलट जसवंत वर्मा ने अपनी फ्लाइट में अपनी मां का स्वागत एक भावुक अनाउंसमेंट के साथ किया। इस वीडियो ने न केवल माता-पिता के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को दिखाया, बल्कि यह भी दिखाया कि सफलता के पीछे माता-पिता का कितना बड़ा योगदान होता है।

पायलट का भावुक अनाउंसमेंट

वीडियो में पायलट जसवंत, जो इंडिगो फ्लाइट के कैप्टन हैं, वे यात्रियों को संबोधित करते हुए कहते हैं, “गुड आफ्टरनून लेडीज़ एंड जेंटलमैन, मैं आपका कैप्टन जसवंत बोल रहा हूं। इंडिगो फ्लाइट का चयन करने के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत खास दिन है, क्योंकि जिस शख्स ने मुझे पायलट बनने के लिए प्रेरित किया और मेरे सपनों को पूरा करने में मेरा साथ दिया, मेरी मां, आज पहली बार मेरी फ्लाइट में मेरे साथ सफर कर रही हैं।” इसके बाद उन्होंने यात्रियों से अपनी मां का स्वागत करने का आग्रह किया।

इस अनाउंसमेंट को सुनकर एक लाल टी-शर्ट पहने यात्री अपनी सीट से खड़े होकर तालियां बजाने लगे, जो मां के प्रति सम्मान का एक खूबसूरत प्रतीक था। जसवंत ने आगे कहा, “मेरी मां तिरुपति बालाजी के पास एक छोटे से गांव से आई हैं। पायलट बनना एक असामान्य और चुनौतीपूर्ण रास्ता है, लेकिन मेरी मां ने मेरे हर संघर्ष में मेरा साथ दिया और मेरे लिए ढाल बनकर खड़ी रहीं। उनकी वजह से ही मैं आज कैप्टन के रूप में आपके सामने खड़ा हूं। मैं कहना चाहता हूं कि यह सब आपकी वजह से संभव हुआ। अगर आप न होतीं, तो मैं भी न होता।”

सोशल मीडिया पर वायरल

पायलट जसवंत वर्मा ने इस खास पल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @pilotjaswanth पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वेलकम अनाउंसमेंट फॉर मदर।” यह वीडियो महज दो दिनों में 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों ने कमेंट सेक्शन में जसवंत के इस भावनात्मक अंदाज और उनकी मां के प्रति श्रद्धा की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने लाल टी-शर्ट वाले यात्री की भी सराहना की, जिन्होंने मां के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। कई यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। एक यूजर ने कमेंट किया, “यह पल गर्व और प्रेरणा से भरा है। मां के प्रति ऐसा सम्मान देखकर दिल खुश हो गया।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह वीडियो हमें सिखाता है कि हमें अपने माता-पिता की कद्र करनी चाहिए, जिनके बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बस करो बहन! लड़की ने कर दी अश्लीलता की सारी हदें पार, सरेराह बाइक की टंकी पर बॉयफ्रेंड संग लिपट कर बैठी

एक बाइक पर सवार चार लड़के, हाथ में कट्टा लिए बनाई रील, बिजनौर का यह Video हुआ वायरल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement