1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बर्फ पर लेटकर आराम फरमा रहे पोलर बीयर और उसके बच्चे का खूबसूरत Video हुआ वायरल

बर्फ पर लेटकर आराम फरमा रहे पोलर बीयर और उसके बच्चे का खूबसूरत Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 04, 2024 02:49 pm IST,  Updated : May 04, 2024 02:49 pm IST

एक मादा भालू और उसका बच्चा आर्कटिक की बर्फीली जमीन पर आराम फरमा रहे हैं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोलर बीयर का बच्चा दिखने में बड़ा ही प्यारा लग रहा है।

आराम करते हुए पोलर बियर और उसका बच्चा- India TV Hindi
आराम करते हुए पोलर बियर और उसका बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों छाया हुआ है। यह वीडियो लोगों की आंखों का इतना सुकून दे रहा कि लोग इस सुख को दूसरों के सात भी शेयर कर रहे हैं। वीडियो एक मादा पोलर बीयर का है जो एक बर्फीली जगह पर अपने बच्चे के साथ आराम फरमा रही है। पोलर बीयर का बच्चा देखने में बड़ा ही प्यारा लग रहा है। वह अपनी मां की गोद में लेटकर आराम कर रहा है। मां और बच्चे के इस प्यार भरे वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

बच्चे के साथ अराम फरमाते दिखी मादा पोलर बीयर

वायरल हो रहे वीडियो में एक मादा पोलर बीयर और उसका बच्चा दिख रहा है। दोनों मां बेटे एक बर्फीली जगह पर मस्त आराम फरमा रहे हैं। देखने से यह नजारा इतना प्यारा लग रहा है कि आपके चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान तुरंत आ जाएगी। पोलर बीयर का बच्चा अपनी मां के पास लोटा अंगड़ाई ले रहा है। वीडियो आर्कटिक का बताया जा रहा है, जहां बड़ी तदाद में पोलर बीयर देखने को मिलते हैं। पोलर बीयर का बच्चा नवजात दिखाई दे रहा है जो कि देखने में बहुत ही क्यूट लग रहा है। वीडियो देख आपको भी इन जानवरों पर प्यार आ जाएगा।

यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर chrishenry नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने  वीडियो को लाइक किया है। वहीं, तमाम यूजर्स इस वीडियो पर प्यार भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मां की गोद किसी जन्नत से कम नहीं। सबसे ज्यादा सुकून यहीं मिलता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये वीडियो बहुत ही प्यारा है, काश मैं इसे पास से देख पाता। तीसरे यूजर ने लिखा- ये देखने से किसी सपने जैसा लग रहा है। इससे प्यारा और कुछ भी नहीं हो सकता। 

ये भी पढ़ें:

Video: सड़क पर काम करते हुए मजदूर की बॉडी देख शरमा गए Gym लवर्स, डोले शोले देख आप भी रह जाएंगे दंग

शव को दफनाने आए थे लोग, खुद ही मिट्टी में धंस गए, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।