Viral Video : एक पोलिश महिला की भारत में पहली बस यात्रा ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक पोस्ट में, डोमिनिका पटलस-कालरा जो लंबे समय से भारत में रह रही हैं ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें दिल्ली तक की 11 घंटे की यात्रा को लेकर चिंता थी। हालांकि, यात्रा ने उनकी उम्मीदों को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया और उन्हें यह अनुभव बेहद पसंद आया। पटलस-कालरा के अनुसार बस साफ-सुथरी, आलीशान और काफी विशाल थी और समय पर पहुंची। बस में चढ़ने के बाद, उन्होंने अपना सामान ऊपर के डिब्बे में रखा और अपनी नॉन-स्लीपर सीट पर बैठ गईं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @domipatalas नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा कि, 'भारत में बस से यात्रा करने का यह मेरा पहला अनुभव था और मुझे चिंता थी कि मैं 11 घंटे की यात्रा कैसे पूरी कर पाऊंगी, लेकिन यह वास्तव में बहुत सहज और आरामदायक रही। जैसे ही मैंने अपनी यात्रा शुरू की, मुझे एक उपहार बैग मिला जिसमें यात्रा के लिए सभी आवश्यक चीजें थीं: गीले टिशू, डेंटल किट, स्नैक्स और जूस, फिर मैं कंबल के नीचे आराम कर सकी और कुछ देर सो सकी। एक रेस्तरां में जहां शाम को, बस एक जगह रुकी वहां मैंने और अन्य यात्रियों ने 5 प्रकार के भोजन का आनंद लिया जो मन को सुकून देने वाला था। बाद में रात के खाने का समय हो गया सुबह मुझे नाश्ते का एक और बॉक्स मिला, इसलिए वास्तव में इस यात्रा के दौरान मुझे एक मिनट के लिए भी भूख नहीं लगी। सीटें आरामदायक और साफ थीं। और सबसे महत्वपूर्ण बात, बस समय पर पहुंची!'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत की सकारात्मक छवि दिखाने के लिए उनकी सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि, 'आखिरकार, एक विदेशी अच्छे बजट के साथ। आपकी यात्रा मंगलमय हो!' दूसरे ने लिखा कि, 'बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने अद्भुत भारत के बारे में सकारात्मक बातें और जानकारी साझा की हैं। आपको फिर से आना चाहिए।' तीसरे ने लिखा कि, 'धन्यवाद!!! भारत का सकारात्मक पक्ष दिखाने के लिए। आपके प्रयासों की वास्तव में सराहना करते हैं। भारत भले ही परिपूर्ण न हो, लेकिन हम दिन-प्रतिदिन सुधार कर रहे हैं, और हमारे पास दुनिया को दिखाने के लिए बहुत सी सकारात्मक बातें हैं।' चौथे ने लिखा कि, इस तरह के वीडियो पर लोगों का ध्यान नहीं जाएगा। वीडियो का शीर्षक बस इतना रख दीजिए कि 'मैं भारत में असुरक्षित हूं। फिर देखिए कितने लोग इसे देखेंगे। भारतीय सिपाही और चीनी बॉट्स आपके लाखों व्यूज का ख्याल रखेंगे।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत में कौन सा नेता सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहा, बता सकते हैं आप; नहीं जानते हैं तो जान लें
आजादी के बाद भारत में सबसे पहला बांध कौन सा बना था ? कहां पर मौजूद है सबसे पुराना डैम