1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक ट्रेन को बनाने में रेलवे कितना खर्च करती है? जानिए बोगी से लेकर इंजन तक का दाम

एक ट्रेन को बनाने में रेलवे कितना खर्च करती है? जानिए बोगी से लेकर इंजन तक का दाम

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 09, 2023 04:41 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 04:41 pm IST

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ट्रेन से आप रोज सफर करते है वह एक ट्रेन कितने का होगा। यानी उस एक ट्रेन की कीमत क्या होगी। अगर नहीं, तो आज जान लीडिए कि एक ट्रेन को बनाने में कुल कितना खर्चा आता है।

Indian Railway- India TV Hindi
भारतीय रेलवे। Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय रेलवे विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। रेलवे देश के हर शहर और गांव को आपस में जोड़ती है। रेलवे की वजह से भारत की कनेक्टिविटी गांव-गांव तक पहुंच गई है। आज भारत में लगभग 15 हजार ट्रेन चलती हैं। अगर रेलवे नहीं होता तो भारत के विकास को पहिया भी नहीं लगता। आज पूरे देश में 15 लगभग 15 हजार ट्रेन चलते हैं। आपने भी कभी न कभी ट्रेन से यात्रा जरूर की होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक ट्रेन को बनाने में कितना खर्च आता होगा? शायद ही आपने कभी सोचा हो और सोचा भी होगी तो आपको उसका उत्तर नहीं मिला होगा। तो चलिए आज हम आपको ये बताते हैं कि रेलवे एक ट्रेन को बनाने में कुल कितना खर्चा करती है। क्या हर ट्रेन की कीमत एक ही होती है या अलग-अलग होती है।

Indian Railway
Image Source : SOCIAL MEDIATrain on track

एक ट्रेन को बनाने में आता है इतना खर्च

आपने देखा होगा कि एक ट्रेन में कई तरह के कोछ लगे होते हैं। जनरल कोच, स्लीपर कोच और AC कोच। अब सबसे पहले ये समझ लेते हैं कि इन कोचों को बनाने में कितना खर्च होता है। सबसे पहले जनरल कोच की बात कर लेते हैं। तो एक जनरल कोच को बनाने में 1 करोड़ रुपए का खर्चा आता है। वहीं, स्लीपर बोगी को बनाने में 1.5 करोड़ रुपए की लागत आती है। जबकि एक AC कोच के निर्माण में 2 करोड़ रुपया लग जाता है। इंजन की बात करें तो सिर्फ 1 इंजन की कीमत 18-20 करोड़ रुपए होती है। अब एक पूरी ट्रेन की बात करें तो 24 बोगी वाली ट्रेन का कुल खर्चा लगभग 60 से 70 करोड़ रुपए होता है।

Indian Railway
Image Source : SOCIAL MEDIATrain Engine

यहां चार अलग-अलग प्रकार के ट्रेनों की लागत (इंजन समेत) दिए गए हैं। इससे आपको और भी ज्यादा स्पष्ट हो जाएगा कि एक समान्य ट्रेन को बनाने में रेलवे कुल कितना खर्च करती है।

  1. MEMU (20 डब्बे) -सामान्य टाइप : लागत 30 करोड़ रुपए
  2. कालका मेल (25 डब्बे )- ICF टाइप : लागत - 40.3 करोड़ रुपए
  3. हावड़ा राजधानी (21 डब्बे ) LHB टाइप : लागत 61.5 करोड़ रुपए
  4. अमृतसर शताब्दी ( 19 डब्बे ) LHB टाइप : लागत 60 करोड़ रुपए

Vande Bharat Train
Image Source : SOCIAL MEDIAVande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन की कीमत

ये तो रहा नॉर्मल ट्रेन की कीमत जो कि करीब 60-70 करोड़ रुपए तक होती है। अब बात कर लेते हैं भारत में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की। हाल में ही भारत में 13 रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। इस ट्रेन की कीमत लगभग 110 से 120 करोड़ रुपए तक होती है।

ये भी पढ़ें:

हद है बेशर्मी की; बाप ने बेटी के सामने हाथ जोड़े, नाक तक रगड़ी, फिर भी आशिक संग चली गई लड़की

"तुम्हें कमी है क्या लड़कों की, एक गया दूसरा आएगा", ब्रेकअप के बाद लड़की को नानी ने बताया जिंदगी जीने का तरीका

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।