1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद है बेशर्मी की; बाप ने बेटी के सामने हाथ जोड़े, नाक तक रगड़ी, फिर भी आशिक संग चली गई लड़की

हद है बेशर्मी की; बाप ने बेटी के सामने हाथ जोड़े, नाक तक रगड़ी, फिर भी आशिक संग चली गई लड़की

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 09, 2023 03:24 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 03:24 pm IST

गुजरात के बनासकांठा जिले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मां-बाप अपनी ही संतान के सामने हाथ जोड़ रहे हैं ताकि वह घर लौट आए। पिता ने हर कोशिश की कि लड़की मान जाए लेकिन बेरहम लड़की ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ चली गई।

बेटी के सामने हाथ-पैर जोड़ता हुआ एक बेबस पिता।- India TV Hindi
बेटी के सामने हाथ-पैर जोड़ता हुआ एक बेबस पिता। Image Source : TWITTER

मां-बाप से बढ़कर कोई नहीं। आपके बारे में इनसे ज्यादा अच्छा न कोई सोच सकता है और न ही कोई हो सकता है। इनका निस्वार्थ प्रेम ही आपकी ताकत और सहारा दोनों है। कई लोग तो ये बात समझते हैं लेकिन कुछ लोग इतने बेशरम किस्म के होते हैं कि उन्हें अपने स्वार्थ के आगे मां-बाप का प्यार और उनका त्याग कभी नहीं दिखता। कुछ ऐसा ही मामला गुजरात के बनासकांठा जिले से सामने आया है। जहां एक बेटी के पिता उसके सामने हाथ जोड़ रहे हैं और पैर पड़ रहे हैं, नाक तक रगड़ रहे हैं लेकिन लड़की का दिल फिर भी नहीं पिघला। बेटी अपने मां-बाप को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस मां-बाप की बेबसी और लाचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग लड़की को खरी-खोटी सुना रहे हैं।     

हाथ जोड़कर लड़की से भीख मांगते रहे मां-बाप

जानकारी के मुताबिक, लड़की ने कुछ समय पहले घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी रचा ली। जिसके बाद पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने फरार दंपत्ति की तलाश शुरू की। जब लड़की और उसके प्रेमी मिल गए तो उन्हें लड़की के मां-बाप के समक्ष हाजिर किया गया। लेकिन लड़की ने अपने मां-बाप को पहचानने से ही इनकार कर दिया। बेबस माता-पिता हाथ जोड़ते रहे, पैर पड़ते रहे और वापस घर लौटने को कहते रहे लेकिन बेटी ने अपने माता-पिता की एक नहीं सुनी और अपने प्रेमी के साथ वहां से चली गई। प्रेमी ने भी एक बार उन दोनों लोगों की व्यथा को नहीं समझा और वह उस लड़की को समझाने के बजाय वहां से उसे लेकर चला गया। लड़की के बालिग होने के चलते पुलिस भा कुछ न कर सकी।

वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

भावुक कर देने वाला इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे लड़की के लिए निगेटिव कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा- जो मां बाप की नहीं हुई वह पति की क्या हो पाएगी। मां बाप ने पैदा करके इतना बड़ा किया। क्या इतना सा हक नहीं बनता है कि उनकी रजामंदी से ये फैसला हो जाए, पहचानने से इनकार, फिर नाक रगड़ते बाप की तरफ देखना भी नहीं, ये अत्यंत निर्लज्ज संतान का प्रतीक है, जिसके साथ मर्जी है रहे लेकिन जलील न करें। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी औलाद कभी भी जिंदगी में खुश नहीं रहेगी। 

ये भी पढ़ें:

भारत के 10 सबसे सुंदर गांव, जहां आनंद महिंद्रा भी बना रहे हैं घूमने का प्लान

"तुम्हें कमी है क्या लड़कों की, एक गया दूसरा आएगा", ब्रेकअप के बाद लड़की को नानी ने बताया जिंदगी जीने का तरीका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।