1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे के दिमाग को सलाम है, Video देखकर आप भी इसकी करेंगे तारीफ

इस बंदे के दिमाग को सलाम है, Video देखकर आप भी इसकी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 02:56 pm IST

एक शख्स ने फोन पर बात करते हुए झूठ बोला और अपनी बात को सही साबित करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसे देख आप भी उसके दिमाग की तारीफ करेंगे। अभी उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो उन वायरल पोस्ट को आप भी देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी डांस और स्टंट का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा लोगों के जुगाड़ का भी वीडियो वायरल होता है। आइए अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स फोन पर बात कर रहा है। उसके हाथ में एक बैनर भी नजर आ रहा है। फोन पर बात करते हुए वो शायद थंडर स्टॉर्म यानी बादल गरजने की बात कर रहा है और अपनी बात को सच साबित करने के लिए उस बैनर को हिलाने लगता है। बैनर को हिलाने से बिल्कुल ऐसी आवाज आती है जैसे बादल गरज रहा हो। शख्स ने झूठ बोलते समय गजब का दिमाग लगाया और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'थंडर स्टॉर्म' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या आइडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये प्रॉब्लम का क्रिएटिव समाधान है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

मैडनेस या जीनियस? बंदे का जुगाड़ देखकर आप खुद करें तय, Video हो रहा है वायरल

ज्वेलरी शॉप में आखिर ऐसा कौन करता है, शख्स की हरकत देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।