1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sanp Ka Video: हेलमेट में छिपा था सांप, बाल-बाल बची युवक की जान, लोग बोले- 'मौत को छूकर आया भाई'

Sanp Ka Video: हेलमेट में छिपा था सांप, बाल-बाल बची युवक की जान, लोग बोले- 'मौत को छूकर आया भाई'

 Published : Feb 17, 2023 02:15 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 02:15 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे और जब भी आप अपना कोई सामान लेंगे तो उसे कई बार चेक करेंगे। इस वीडियो में ही देखिए कि एक इंसान के हेलमेट में एक सांप छिपा हुआ है।

snake came out of helmet viral video- India TV Hindi
हेलमेट से सांप निकला Image Source : INSTAGRAM

आपने देखा होगा कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर कहीं भी निकल जाते हैं। सांप का घर या खेत से निकल जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, लेकिन कुछ ऐसी जगहों पर सांप का निकलना खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे और जब भी आप अपना कोई सामान लेंगे तो उसे कई बार चेक करेंगे। इस वीडियो में ही देखिए कि एक इंसान के हेलमेट में एक सांप छिपा हुआ है। 

आज तो कांड हो गया होता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चिमटे से सांप को अपने हेलमेट से बाहर निकाल रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हेलमेट से सांप को निकालने की कोशिश करता है. वह चिमटे से एक छोटा सांप निकालता है। इसके बाद आप देख सकते हैं कि सांप का फन उतर रहा है. अगर आप बारिश या सामान्य मौसम में भी जूता, हेलमेट या कोई अन्य सामान इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो एक बार जरूर चेक कर लें।

'आज से हेलमेट पहनना बंद'
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि सावधान रहें सर्तक रहें। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को 56 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं कि मुंह को मौत लगाना। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अब से हेलमेट पहना छोड़ दूंगा। कई यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। आप उनके कॉमेंट जरूर पढ़े। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।