1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया की सबसे डरावनी और अजीबोगरीब पेंटिंग इन्होंने ही बनाई, जिसे देखते ही लोगों का मन हो जाता है विचलित

दुनिया की सबसे डरावनी और अजीबोगरीब पेंटिंग इन्होंने ही बनाई, जिसे देखते ही लोगों का मन हो जाता है विचलित

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 28, 2025 11:59 am IST,  Updated : Apr 28, 2025 01:15 pm IST

अगर आप मैड्रिड में हैं, तो म्यूज़ियो डेल प्राडो में इस पेंटिंग को देख सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये पेंटिंग देखने में इतनी भयावह है कि इसे देखने के बाद आपको कुछ देर के लिए बेचैनी हो सकती है।

फ्रांसिस्को गोया- India TV Hindi
पेंटिंग को बनाने वाले फ्रांसिस्को गोया Image Source : BRITANICA

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब और डरावनी पेंटिंग्स में से एक है फ्रांसिस्को गोया की "सैटर्न डिवॉरिंग हिज़ सन" (Saturn Devouring His Son), जो 1819-1823 के बीच बनाई गई। ये पेंटिंग स्पेन के मशहूर चित्रकार गोया की "ब्लैक पेंटिंग्स" सीरीज का हिस्सा है और इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये पेंटिंग देखने में इतनी भयावह है कि हम उसकी तस्वीर अपनी वेबसाइट पर नहीं लगा सकते। फिर भी अगर आपको उस पेंटिंग की तस्वीर देखनी है तो आप Google पर "Saturn Devouring His Son Goya" सर्च करें। आपको तुरंत ही वह तस्वीर देखने को मिल जाएगी।

किस पर बनी है ये पेंटिंग

इस पेंटिंग में एक विशाल, डरावने प्राणी को दिखाया गया है। जो अपने ही बच्चे को खा रहा है। इस विशालकाय प्राणी को ग्रीक-रोमन मिथक देवता क्रोनस (रोमन नाम- सैटर्न) माना जाता है। इस पेंटिंग में देखा जा सकता है कि सैटर्न का चेहरा विकृत है, आँखें भय और पागलपन से भरी हैं, और उसका मुँह खून से सना है। बच्चे का शरीर आधा खाया जा चुका है, और उसका सिर गायब है। पेंटिंग को काला, गहरा बैकग्राउंड और गोया की ब्रशस्ट्रोक इसे और भी डरावना बनाती है। ये पेंटिंग इतनी भयानक और परेशान करने वाली है कि इसे देखने वाले अक्सर डर जाते हैं। ये आज म्यूज़ियो डेल प्राडो (Museo del Prado) में मैड्रिड, स्पेन में प्रदर्शित है।

पेंटिंग की कहानी

गोया ने इस पेंटिंग को अपने घर की दीवार पर बनाया था, न कि किसी कैनवास पर। उस समय गोया बूढ़े हो चुके थे, बीमार थे, और मानसिक रूप से अस्थिर थे। वो स्पेन के युद्धों और सामाजिक उथल-पुथल से भी गहरे प्रभावित थे। माना जाता है कि ये पेंटिंग उनकी भीतरी उथल-पुथल, मृत्यु के डर, और मानवता की क्रूरता का प्रतीक है। पेंटिंग ग्रीक मिथक से प्रेरित है, जिसमें क्रोनस को भविष्यवाणी मिलती है कि उसका एक बच्चा उसे मार देगा। डर के मारे, वो अपने हर नवजात बच्चे को खा जाता है। गोया ने इस कहानी को इतने भयावह ढंग से चित्रित किया कि ये मिथक से कहीं ज्यादा डरावनी लगती है।

क्यों है ये अजीबोगरीब?

भयानक थीम: एक पिता का अपने बच्चे को खाना, वो भी इतने क्रूर और पागलपन भरे तरीके से, अपने आप में विचलित करने वाला है। 

गोया का मानसिक हाल: गोया ने इसे अपने घर की दीवार पर बनाया, जहाँ वो अकेले रहते थे। ये पेंटिंग उनकी मानसिक अस्थिरता और अंधेरे ख्यालों का आईना लगती है।
असामान्य तकनीक: गोया ने इसे सीधे प्लास्टर दीवार पर पेंट किया, और बाद में इसे कैनवास पर ट्रांसफर किया गया। इसकी रंगत और बनावट इसे और भी भूतिया बनाती है।
डर: ये पेंटिंग मानवता के डर - जैसे सत्ता का दुरुपयोग, हिंसा, और पागलपन को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

Video: रब ने बना दी जोड़ी, दोनों पति-पत्नी निकले गंजेड़ी, साथ में चिलम मारते दिखा कपल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।