1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे! सुना है आपको गोभी मन्चूरियन खाना पसंद है, तो देख लीजिए कितनी गंदगी में बनता है आपका फेवरेट डिश

अरे! सुना है आपको गोभी मन्चूरियन खाना पसंद है, तो देख लीजिए कितनी गंदगी में बनता है आपका फेवरेट डिश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 09, 2023 09:32 am IST,  Updated : Oct 09, 2023 09:32 am IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोभी मन्चूरियन बनाने का प्रोसेस दिखाया जा रहा है, जिसे देखने के बाद मन्चूरियन खाना तो दूर आप उसे देखना भी पसंद नहीं करेंगे।

देखिए कैसे बनाया जाता है गोभी मन्चूरियन- India TV Hindi
देखिए कैसे बनाया जाता है गोभी मन्चूरियन Image Source : INSTAGRAM

आजकल लोग फिटनेस और हाइजीन को लेकर काफी सिरियस हो गए हैं। यही वजह है को लोगों ने बाहर का खाना अब कम कर दिया है। जो लोग जिम करते हैं वो तो सिर्फ हेल्थी खाना ही खाना पसंद करते हैं। मगर फिर भी आदमी कभी ना कभी तो बाहर का खाना खा ही लेता है। जिम वाले भी चीट-डे के दिन बाहर खाने के लिए निकल ही जाते हैं। अब ऐसे में सबकी पहली पसंद चाइनीज फूड होती है। हर कोई चाऊमीन, चिल्ली पोटैटो और मन्चूरियन जैसे डिश पसंद करता है। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप चाईनीज फूड का तो नहीं पता लेकिन मन्चूरियन से जरूर दूरी बना लेंगे।

मन्चूरियन बनाने का इतना गंदा तरीका

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें गोभी मन्चूरियन बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक चटाई पर बैठे हैं और उसी पर गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट रहे हैं। इस दौरान ना उनके हाथ कवर है और ना ही उनके सिर पर हेडकैप नजर आ रहा है। इतनी गंदगी में गोभी को काटने के बाद उसी पर अपने पैर रखकर उसे एक गंदे ट्रे में डालते हैं। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि अर्धनग्न अवस्था में एक शख्स उसे एक बर्तन में डालता है। इसके बाद उसमें सभी मसालें और मैदा डालने के बाद अपने गंदे हाथों से उसे गूंथता है। इसके बाद उनके छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें तल दिया जाता है। नीचे लगाए गए वीडियो में आप खुद सब होते हुए देख लीजिए।

देखिए ये वीडियो

लोगों ने गोभी मन्चूरियन से बना ली दूरी

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर the__bearded__foodie नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, अगर आपको गोभी मन्चूरियन पसंद है तो इस वीडियो से दूर रहें। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। गोभी मन्चूरियन के इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने कहा कि, ऐसे वीडियो देखने के बाद मैं बाहर के खाने से दूरी बना लेता हूं। तो वहीं एक दूसरे बंदे ने लिखा- स्वच्छता केवल घर के खाने में रहता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी को रील्स बनाना पड़ गया भारी, सड़क पर योगा करते हुए वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने कर दी ये कार्रवाई

Physicswallah के लाइव क्लास में स्टूडेंट ने टीचर पर कर दी चप्पलों की बरसात, वीडियो तेजी से हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।