1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sher Aur Sanp Ka Video: खतरनाक सांप को परेशान कर रहा था शेर, मिला करारा जवाब कि सब धुंआ धुंआ हो गया..

Sher Aur Sanp Ka Video: खतरनाक सांप को परेशान कर रहा था शेर, मिला करारा जवाब कि सब धुंआ धुंआ हो गया..

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 21, 2023 11:40 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 11:40 pm IST

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप को देखकर सांप अलर्ट हो जाता है। तभी शेर सांप को डराने का प्रयास करता है लेकिन सांप भी कहां डरने वाला था। सांप तुरंत शेर पर हमला कर उसे पीछे धकेल देता है।

Sher Aur Sanp Ka Video  sher aur sanp ki ladai viral video of wild animal attack omg google trends m- India TV Hindi
शेर और सांप की लड़ाई Image Source : SOURCE/WILDMAOFFICIAL

Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। शेर जिसे जंगल का राजा माना जाता है। कई बार शिकार के दौरान और किसी दूसरे जानवर से भिड़ंत के दौरान उसके जान पर भी आफत आ जाती है। कई बार शिकार के दौरान शेर की जीत होती है। लेकिन कई बार शेर खुद ही शिकार बन जाता है। कई बार जंगल में अलग अलग दृश्य देखने को मिलता है। कुछ दृश्य रोमांचक होता है। वहीं कुछ वीडियो एकदम डरा देने वाली होती हैं। आज हमारे पास ऐसा ही एक वायरल वीडियो आया है।

शेर और सांप की भिड़ंत

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप को देखकर शेर अलर्ट हो जाता है। तभी शेर सांप को डराने का प्रयास करता है लेकिन सांप भी कहां डरने वाला था। सांप तुरंत शेर पर हमला कर उसे पीछे धकेल देता है। इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि कई बार जब बात जान पर होती है तो जंगल का राजा शेर भी अपने कदम पीछे खींच लेता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildmaofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अबतक काफी लोग देख व लाइक कर चुके हैं। 

शेर को माननी पड़ी हार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर का बच्चा यानी शावक जंगल में शिकार के लिए भटक रहा होता है। तभी सांप पर उसकी नजर पड़ती है। इसके बाद वह सांप के पास जाता है और फिर उसे परेशान करने लगता है और प्रयास करता है कि सांप को डरा दे। लेकिन तभी सांप उछलकर शेर को अपने मुंह में दबोचने का प्रयास करता है और शेर का बच्चा फुर्ती के साथ ही पीछे हट जाता है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा सांप शायद अजगर है। 

ये भी पढ़ें- Kangaroo Ka Video: कंगारू ने कुत्ते को मारे इतने थप्पड़ कि बोलती हो गई बंद, वीडियो उड़ा देगा होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।