1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: झरने में नहा रहे लड़के की पैंट में घुसा बड़ा सा सांप, दोस्तों ने खिंचकर निकाला बाहर

VIDEO: झरने में नहा रहे लड़के की पैंट में घुसा बड़ा सा सांप, दोस्तों ने खिंचकर निकाला बाहर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 06, 2024 08:13 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 08:13 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की पैंट में सांप घुस गया है। वीडियो पर लोग कमेंट कर लड़के के खूब मजे ले रहे हैं।

लड़के की पैंट में घुसा सांप- India TV Hindi
लड़के की पैंट में घुसा सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

बारिश का मौसम आते ही लोग झील और झरनों का लुत्फ उठाने के लिए निकल जाते हैं। हालांकि ये जगहें जितनी खूबसूरत होती हैं, उतनी ही खतरनाक भी होती हैं, ऐसी जगहों पर आए दिन कोई ना कोई हादसा होते रहता है। कई बार आपने खबरों में यह पढ़ा और देखा होगा कि लोग किसी झील या झरने में नहाने गए और अचानक पानी के बढ़ जाने से वे वहीं फंस गए या फिर पानी के साथ ही बह गए और कुछ की जान चली गई। लेकिन इस बार झरने में नहाने गए एक लड़के के साथ गजब ही हो गया। लड़के के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नहाते वक्त पैंट में घुसा सांप

वीडियो में लड़कों के एक झुंड को एक झरने में नहाते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही देर में एक लड़के की पैंट में अजीब सी हलचल होती है। जिससे वह बहुत ही डर जाता है। लड़का पानी से थोड़ा सा बाहर निकल कर देखता है तो उसे यह एहसास होता है कि उसके पैंट में एक लंबा सा सांप घुस गया है। लड़का अपनी पैंट के अंदर घुसे सांप के मुंह को अपने हाथों से पकड़े रहता है। इधर अपने दोस्त की पैंट में घुसे सांप को देख लड़के के दोस्त सांप की पूंछ पकड़ कर पैंट से बाहर खिंचने लगते हैं। लड़का अभी भी सांप को जोर से पैंट के अंदर ही पकड़े रहता है। थोड़ी देर बाद वह झरने से बाहर निकलता है और सांप को छोड़ता है। सांप को छोड़ते ही उसका दोस्त उसकी पैंट से तुरंत सांप को खिंचकर निकाल लेता है। जब सांप बाहर निकलता है तब पता चलता है कि सांप साइज में काफी बड़ा था। 

वीडियो देख लोगों ने लड़के के लिए मजे

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @suratmemecentral नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 19 लाख 82 हजार लोगों ने देखा और 1 लाख 64 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर लड़के के खूब मजे ले रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

आधार कार्ड में फोटो के लिए बच्ची ने दिया क्यूट पोज, Video देख लोगों को याद आ गई Parle-G वाली बच्ची

"हम कॉलेज में मिले, पहली नजर में हमें प्यार हुआ और अब...", रुला देगा शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी का ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।