1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पंखे से लटक रहा था सांप, Video बना रहे शख्स पर अचानक आ गिरा, लोग बोले- और भई आ गया स्वाद

पंखे से लटक रहा था सांप, Video बना रहे शख्स पर अचानक आ गिरा, लोग बोले- और भई आ गया स्वाद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 19, 2023 11:04 am IST,  Updated : Jul 19, 2023 11:05 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स के कमरे के पंखे पर सांप लटकता हुआ नजर आता है। तभी शख्स की नजर पंखे की ओर जाती है। वह नीचे खड़े होकर सांप का वीडियो बनाने लगता है तभी सांप अचानक से उसके शरीर पर आ गिरता है।

पंखे से लटकता हुआ सांप।- India TV Hindi
पंखे से लटकता हुआ सांप। Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप दुनिया का सबसे डरावना जीव होता है। जिसे देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। सांप से हर कोई खौफ खाता है। लोग सांप को दूर से देखकर ही भाग खड़े होते हैं। अब सोचिए कि यहीं सांप आपके कमरे में आपके सिर के ऊपर बैठा हुआ मिले तो आपकी क्या हालत होगी। जाहिर सी बात है कि आपकी हवा टाइट हो जाएगी। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। जिसमें एक सांप घर के पंखे से लटकता हुआ दिख रहा है। 

चलते पंखे से टकराया सांप

घर में रहने वाले शख्स को ये बात पता चल जाती है कि उसके पंखे पर एक सांप लटक रहा है लेकिन वह कुछ भी नहीं करता और वह चुपचाप वीडियो बनाते रहता है। बंदे को इस बात का जरा सा भी भय नहीं है कि अगर सांप पंखे से सरक कर नीचे आ गया तो उसका क्या हाल होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने कमरे में बैठकर मजे से टीवी देख रहा है। तभी उसकी नजर ऊपर चल रहे पंखे पर जाती है। शख्स देखता है कि पंखें में एक सांप लिपटा हुआ है और वह पंखें के साथ गोल-गोल नाच रहा है। शख्स भी कुछ करने के बजाय उसका सांप का वीडियो कैप्चर करने लग जाता है। 

शख्स के शरीर पर आ गिरा सांप

पहले तो सांप रॉड से लिपटा होता है फिर वह नीचे आने की कोशिश करता है तभी वह पंखे के ब्लेड से टकरा जाता है। पंखे के ब्लेड के साथ ही सांप गोल-गोल घूमने लगता है। वह जैसे ही पंखे के ब्लेड पर टिकने की कोशिश करता है। वैसे ही वह नीचे खड़े होकर वीडियो बना रहे शख्स पर आ गिरता है। सांप के गिरते ही शख्स तेजी से चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागता है। जिसके बाद वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को इमस्टाग्राम पर @Bussin'WithTheBoys नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये तो 'हेलीकॉप्टर वाला स्नेक' है। दूसरे ने लिखा- वीडियो देखकर ऐसा लगा कि जैसे ये सांप मेरे ऊपर ही गिर गया हो।

ये भी पढ़ें:

रेस्टोरेंट में बैठ महिला मजे से खा रही थी स्नैक्स, अचानक टेबल पर आ टपका मरा हुआ चूहा

किस्मत खुली और महिला बन गई करोड़पति, फिर अपने कारनामे से दोबारा एक झटके में हुई कंगाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।