कहा जाता है कि किस्मत एक ऐसी चीज है जो कभी भी बदल सकती है। आज अगर आप गरीब है और कल को किस्मत आप पर मेहरबान हो गई तो आप रातो रात अमीर इंसान बन जाएंगे। ऐसा आपने कई कहानी-किस्से भी सुने होंगे। लेकिन भाई साहब जब किस्मत रूठती है तो एक झटके में इंसान सड़क पर आ जाता है चाहे उसके पास कितना भी पैसा, धन-दौलत ही क्यों न हो। सब एक झटके में खत्म हो जाता है। कुए ऐसी ही कहानी एक महिला की भी है। पहले तो इस महिला पर किस्मत बहुत ही मेहरबान हुई लेकिन कुछ समय बाद ही महिला की किस्मत ने फिर से करवट बदली और उसे फिर से सड़क पर ला दिया।
Related Stories
महिला की 8 करोड़ की लॉटरी लगी
वो कहते हैं न कि बिना मेहनत की दौलत ज्यादा दिन नहीं टिकती। दरअसल, कैथरीन फेवर (Kathryn Faver) नाम की एक महिला की किस्मत जगी और लॉटरी में उसके हाथ कुल 1 मिलियन यूएस डॉलर का जैकपॉट लग गया। लेकिन बेचारी उस महिला की नसीब ज्यादा देर तक टिकी और वह एक झटके में वापस गरीब हो गई। 55 साल की उम्र में महिला की किस्मत ने उसका साथ दिया और 1 मिलियन यूएस डॉलर यानि 8 करोड़ 22 लाख रुपये से ज्यादा की लॉटरी लगी। महिला के अकाउंट में टैक्स कटने के बाद 6 करोड़ 73 लाख 76 हजार 142 रुपए आएं। लेकिन कुछ महीने बाद ही महिला के अकाउंट में सिर्फ 300 डॉलर यानी सिर्फ 25 हजार रुपए ही बचे।
एक झटके में हो गई कंगाल
अब आप सोच रहे होंगे कि बाकी का पैसा गया कहां? तो चलिए अब आपको बताते हैं कि उस महिला के पैसों के साथ क्या हुआ। महिला की लॉटरी लगने के बाद टैक्स कटकर उसके हाथ में 6 करोड़ रुपए आए थे। जिसमें से वह अपने लिए एक घर खरीदा। घर की कीमत उसे 40 हजार डॉलर चुकानी पड़ी। यानी कि 3 करोड़ 23 लाख रुपए महिला को देने पड़े। इसके बाद उसने 10 लाख रुपए चर्च को दान कर दिए। चूंकि घर में वह जल्दी ही शिफ्ट होना चाहती थी इसलिए वह घर का इंश्योरेंस नहीं करवा पाई थी। महिला ने जिससे घर खरीदा था उसने भी घर का इंश्योरेंस नहीं करवाया था। महिला घर खरीदने के तुरंत बाद ही उसमें शिफ्ट होने लगी। वह अपना समान घर में रखने के बाद वहां से चली गई और अपनी मां के पास कुत्ता लेने पहुंची।
ऐसे खत्म हो गए महिला के सारे पैसे
मां के घर पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कैथरीन फेवर को फोन किया और बताया कि आपका घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। हांलाकि घर का इंश्योरेंस नहीं था। ऐसे में घर के जल जाने के बाद महिला के पास अब कुछ नहीं बचा। महिला ने अपने नए घर में एक रात भी नहीं बिताई थी और उसके खरीदते ही घर जलकर राख हो गया। अब इससे ज्यादा किसी भी इंसान की बदकिस्मती और क्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें:
Delhi Metro में इंसानों के बाद बंदर का Video वायरल, कोच के अंदर यात्रियों के साथ सफर करते हुए दिखा