1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Delhi Metro में इंसानों के बाद बंदर का Video वायरल, कोच के अंदर यात्रियों के साथ सफर करते हुए दिखा

Delhi Metro में इंसानों के बाद बंदर का Video वायरल, कोच के अंदर यात्रियों के साथ सफर करते हुए दिखा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 18, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 12:47 pm IST

दिल्ली मेट्रो में अभी तक आपने लोगों को सफर करते हुए देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर मेट्रो में सपर करते हुए दिख रहा है।

मेट्रो कोच के अंदर सफर करते हुए बंदर।- India TV Hindi
मेट्रो कोच के अंदर सफर करते हुए बंदर। Image Source : INSTAGRAM

दिल्ली मेट्रो में लाखो लोग रोज सफर करते हैं। लेकिन मेट्रो में लोगों के साथ-साथ एक बंदर का सफर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बंदर न सिर्फ सफर के मजे ले रहा है बल्कि वह कोच के अंद बहुत आराम से घूम भी रहा है। मेट्रो में बंदर को देख लोग थोड़ा सहम से गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर पहले सीट पर चढ़ता है और फिर वह एक शख्स के सिर पर चढ़ जाता है। जिसके बाद लोग डरकर अपनी सीट से इधर-उधर भागने लगते हैं। फिर बंदर आराम से मेट्रो के अंदर घूमने लगता है। बंदर मेट्रो में बैठकर कभी लोगों को देखता तो कभी कोच में उछल-कूद करता। हांलाकि बंदर ने इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं एक CISF का जवान बंदर को पकड़ने के लिए उसके पीछे-पीछे घूमते हुए दिख रहा है। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hasleyoriginals नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखो लोगों ने देखा है। जबकि तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि मेट्रो के अंदर बंदर को देखकर सभी लोग हंस रहे हैं लेकिन एक आर्मी का जवान है जो ड्यूटी खत्म होने के बाद भी लोगों को बंदर से बचाने की सोच रहा है और वह उस बंदर के पीछे-पीछे उसे पकड़ने के लिए जा रहा है। दूसरे ने लिखा- ये दिल्ली मेट्रो है या चिड़ियाघर। तीसरे ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में कुछ भी हो सकता है। 

ये भी पढ़ें:

एक हाथ में बंदूक और दूसरे में सितार, पाकिस्तानी सिंगर ने गाना गाते हुए चलाई दनादन गोलियां, देखें ये Video

Video: इस देश में होती है सांपों की खेती, पेड़ पर फल नहीं बल्कि डाल से लटकते हैं सांप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।