1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप ने खा लिया पिंजरे में रखा अंडा, आगे चलकर ऐसी मुसीबत में फंसा कि जान बचानी हो गई मुश्किल

सांप ने खा लिया पिंजरे में रखा अंडा, आगे चलकर ऐसी मुसीबत में फंसा कि जान बचानी हो गई मुश्किल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 09, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 05:17 pm IST

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप अपने मुंह से बड़े अंडे को निगल लेता है, जिसके बाद वह बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाता है।

अंडे को निगलता हुआ सांप- India TV Hindi
अंडे को निगलता हुआ सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप और अजगर अपने से कई गुना बड़े-बड़े शिकार को निगल जाते हैं। ये दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से माने जाने वाले एक जीव हैं। जिन्होंने अगर किसी को अपना शिकार बना लिया तो उसका मरना बिल्कुल तय है। सोशल मीडिया पर अक्सर विशालकाय सांपों का या फिर सांपों के हमले का वीडियो वायरल होते रहता है। जिसमें कई बार ये वीडियो इतने खौफनाक होते हैं, जिन्हें देख लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं।  

सांप ने निगल लिया पिंजरे में रखा अंडा

हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांप अपने मुंह से एक बड़े से अंडे को निगल लेता है। लेकिन अंडा निगलने के बाद वह सांप खुद को बहुत बड़े मुसीबत में फंसा लेता है। दरअसल, सांप ने जो अंडा निगला था वह एक पिंजरे में रखा हुआ था। अंडे के निगलने से सांप का शरीर फूल जाता है और वह उस पिंजरे में ही फंस जाता है। जहां से उसके लिए निगले हुए अंडे के साथ निकलना बहुत मुश्किल सा हो जाता है। 

खुद को बड़ी मुसीबत में डाल लिया

पिंजरे में फंसने के बाद सांप खुद को निकालने की बहुत कोशिश करता है लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाता। ऐसे में उसे मजबूरन उस अंडे को उगलना पड़ता है। तब जाकर वह अपनी जान बचाकर पिंजरे से बाहर निकल पाता है। वायरल हो रहे सांप के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @chude__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 11.3 मिलियन व्यूज और 20 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।   

ये भी पढ़ें:

'पेंशन लेने की उम्र में सैलरी ले रहे हैं ताऊ', बुढ़ापे को रंगीन बनाने के लिए शख्स ब्याह लाया नई-नवेली दुल्हनिया

'जब बहनों ने फरिश्ता मांगा तो ईश्वर ने भाई बनाया', छोटी बहन को पीठ पर लादकर स्कूल छोड़ने जाते दिखा बच्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।