1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महाकुंभ जाने के लिए दोस्त को लिखा स्टीव जॉब्स का लेटर हुआ वायरल, देखें चिट्ठी में क्या लिखा था उस महान शख्स ने

महाकुंभ जाने के लिए दोस्त को लिखा स्टीव जॉब्स का लेटर हुआ वायरल, देखें चिट्ठी में क्या लिखा था उस महान शख्स ने

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 17, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 04:58 pm IST

महाकुंभ को लेकर सालों पहले स्टीव जॉब्स ने अपने बचपन के दोस्त को एक चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने कुंभ मेले में जाने की अपनी इच्छा जताई थी। इस लेटर को स्टीव जॉब्स ने ऐप्पल की स्‍थापना से दो साल पहले लिखा था।

स्टीव जॉब्स का लिखा पत्र हुआ नीलाम- India TV Hindi
स्टीव जॉब्स का लिखा पत्र हुआ नीलाम Image Source : SOCIAL MEDIA

एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा लिखा गया एक निजी पत्र, जिसमें उन्होंने कुंभ मेले के लिए भारत आने की इच्छा जताई थी, एक नीलामी में $500,312 (लगभग ₹4.32 करोड़) में बिका। यह नीलामी एक निजी अंतरराष्ट्रीय नीलामी घर बोनहम्स द्वारा आयोजित की गई थी। यह पत्र जॉब्स के आध्यात्मिक पक्ष और हिंदू धर्म के साथ-साथ भारत में उनकी रुचि की एक दुर्लभ झलक को दर्शाता है।

बचपन के दोस्त को लिखी थी चिट्ठी

बता दें कि निलाम हुआ यह पत्र स्टीव जॉब्स ने अपने 19वें जन्मदिन, 23 फरवरी को अपने बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को लिखा था। इस पत्र में उन्होंने महाकुंभ में भारत जाने की अपनी इच्‍छा व्‍यक्त की थी। इस  पत्र को स्टीव जॉब्स ने एप्पल की स्थापना से ठीक दो साल पहले लिखा था। पत्र को देखने से यह लगता है कि स्टीव जॉब्स ने ब्राउन द्वारा लिखे गए लेटर के जवाब में यह पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि, मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूं, जो अप्रैल में शुरू होता है। मैं मार्च में किसी समय जाऊंगा, हालांकि इसे लेकर अभी निश्चित नहीं हूं।” पत्र से यह भी पता चल रहा है कि स्टीव जॉब्स हिंदू धर्म से काफी प्रभावित दिखें। उन्होंने अपने पत्र के अंत में ‘शांति, स्टीव जॉब्स’ लिखा है।

स्टीव जॉब्स द्वारा लिखा पत्र
Image Source : SOCIAL MEDIAस्टीव जॉब्स द्वारा लिखा पत्र

पति की इच्छापूर्ति के लिए लॉरेन आईं महाकुंभ!

अब इस पत्र के सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स अपने पति की इच्छापूर्ति के लिए ही महाकुंभ आईं और उन्होंने अपने गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि जी से दीक्षा ली। स्वामी कैलाशानंद गिरि जी ने लॉरेन पॉवेल को हिंदू नाम ‘कमला’ दिया है। मालूम हो कि 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शरुआत हो चुकी है। हिंदुओं के आस्था का यह महापर्व 26 परवरी तक चलेगा। इस महाकुंभ में करीब 45 करोड़ लोगों के प्रयागराज आने की संभावना है।

   

ये भी पढ़ें:

क्या आप कर पाएंगे अपने दोस्त पर इतना भरोसा? Video देखकर आंखें खुली रह जाएंगी

भाई का गाना सुनकर आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।