1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'लो जी! इन्होंने भी धो लिए अपने सारे पाप', सच में Sunny Leone पहुंची थीं महाकुंभ में नहाने? वायरल हो रहा ये Video

'लो जी! इन्होंने भी धो लिए अपने सारे पाप', सच में Sunny Leone पहुंची थीं महाकुंभ में नहाने? वायरल हो रहा ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 22, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 01:19 pm IST

लोगों के दिलों पर राज करने वाली सनी लियोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सनी लियोनी पवित्र स्नान के लिए महाकुंभ पहुंची हुई थीं।

सनी लियोनी- India TV Hindi
सनी लियोनी Image Source : SOCIAL MEDIA

महाकुंभ खत्म होने में कुछ ही दिन शेष हैं। इससे पहले लोग बढ़-चढ़ कर संगम में पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। हर रोज लाखों लोग डुबकी लगा रहे हैं। इसी क्रम में कई बड़ी हस्तियों और सेलिब्रिटियों ने डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर इन बड़ी हस्तियों के वीडियो भी महाकुंभ के दौरान देखने को मिली। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में डुबकी लगाकर अपने पाप धोने सनी लियोनी भी पहुंची थीं।

क्या सनी लियोनी पहुंची थीं महाकुंभ

वायरल हो रहे इस वीडियो में सनी लियोनी को नदी किनारे वीडियो बनाते देखा जा सकता है। इस दौरान उनके माथे पर चंदन तिलक भी शोभित है। इस वीडियो को वायरल कर बताया जा रहा है कि सनी लियोनी महाकुंभ नहाने पहुंची थीं। फेसबुक पर Manish Kumar (Danish) नाम के एक यूजर ने सनी लियोनी के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- "खुद से सभी पापों को जुदा करते हुए आप सब की फेवरेट Sunny Leone. जय हो गंगा मैया की। जय महाकुंभ।"

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इसकी सत्यता की जांच में लग गए। सोशल साइट एक्स पर @OnlyFactIndia नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर कर बताया गया कि सनी लियोनी महाकुंभ में डुबकी लगाने नहीं गई थीं। उनका यह वीडियो वाराणसी के एक घाट का है। वहीं, इस वीडियो को सनी लियोनी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी देखा जा सकता है। जिसे सनी लियोनी ने 3 दिसंबर 2023 को पोस्ट किया था। इससे यह बात एकदम पानी की तरह साफ हो जाता है कि सनी लियोनी का यह महाकुंभ नहाने का नहीं है। 

ये भी पढ़ें:

Fact Check: सीएम रेखा गुप्ता के नाम से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर किए जा रहे शेयर, फैक्ट चेक में ये जानकारी आई सामने

Fact Check: प्रयागराज की 5 साल पुरानी घटना को अब का बताकर फैलाया जा रहा भ्रम, जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।