1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाइट में लड़की को मिला ऐसा सरप्राइज जिसकी उसने कभी उम्मीद भी नहीं की थी, Video में देखें आखिर ऐसा क्या हुआ

फ्लाइट में लड़की को मिला ऐसा सरप्राइज जिसकी उसने कभी उम्मीद भी नहीं की थी, Video में देखें आखिर ऐसा क्या हुआ

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 12, 2023 10:11 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 10:11 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में लड़की को उड़ते फ्लाइट में ऐसा सरप्रइज मिल जाता है जिसकी उसने कभी उम्मीद भी नहीं की थी।

लड़की सरप्राइज देखकर एकदम शॉक्ड हो गई। - India TV Hindi
लड़की सरप्राइज देखकर एकदम शॉक्ड हो गई। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आपने प्रोपोजल के बहुत सारे वीडियो देखें होंगे लेकिन फिलहाल में ही वायरल हो रहा यह वीडियो हर किसी का दिल जीत ले रहा है। शादी के लिए प्रोपोज करना सबके लिए बेहद खास पल होता है। सभी इस पल को यादगार और अनोखा बनाने की कोशिश करते हैं। इस वीडियों में भी एक शख्स अपनी प्रेमिका को शादी के लिए बीच हवा में प्रोपोज करता है जिसके बाद यह देख उसकी प्रेमिका हैरान हो जाती है। क्योंकि उसने इस सरप्राइज की कभी उम्मीद नहीं की थी।  

शख्स ने बीच हवा में किया प्रेमिका को प्रोपोज

शख्स ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए एयर इंडिया फ्लाइट की टिकट ली। शख्स ने उसी फ्लाइट की टिकट ली थी जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड यात्रा कर रही थी। जब विमान बीच हवा में था तब शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के पास एक गुलाबी कलर का चार्टपेपर लेकर पहुंचा। उस चार्टपेपर पर उनकी कुछ तस्वीरें लगी थी और उसके साथ ही एक मैसेज भी लिखा था। जब लड़की ने अपने प्रेमी को देखा तो वह शॉक्ड हो गई। वह तुरंत अपनी सीट छोड़कर उसके पास चली गई। इसके बाद शख्स ने घुटने पर बैठकर उसे शादी के लिए प्रपोज करते हुए अंगूठी पहनाई। महिला ने प्यार से हां कहा और अपने मंगेतर को गले लगा लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दिल छू लेने वाला वीडियो

विमान में मौजूद सभी यात्री इस लम्हे को देखकर ताली बजाया और कपल को बधाई दी। वहीं एयर इंडिया के एक क्रू-मेंबर ने इस शानदार लम्हे को कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर छा गया। लोग इस वीडियो पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर यूजर @rameshkotnana1 ने पोस्ट किया था और कैप्शन में लिखा- मुंबई जा रही Air India की फ्लाइट में शख्स ने घुटने पर बैठकर अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज किया। असल में इस वीडियो को लिंक्डइन पर पोस्ट किया गया था, जो अब सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।