1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ₹2.2 करोड़ से ज्यादा पैकेज होने पर कैसा महसूस होता है, टेक्नीशियन ने बताया; ₹37 हजार से की थी शुरुआत

₹2.2 करोड़ से ज्यादा पैकेज होने पर कैसा महसूस होता है, टेक्नीशियन ने बताया; ₹37 हजार से की थी शुरुआत

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Aug 12, 2026 07:45 am IST,  Updated : Aug 12, 2026 07:45 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टेक्नीशियन की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में शख्स ने दावा किया है कि 11 साल में उसका पैकेज लाखों से करोड़ों में पहुंच गया।

Technician Salary Post Viral, Reddit Post Viral, Reddit, Viral Post - India TV Hindi
टेक्नीशियन की पोस्ट वायरल। Image Source : PEXELS

भारतीय आईटी क्षेत्र में करियर की सफलता की कई कहानियां सामने आती रहती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक कहानी ने युवाओं को प्रेरित कर दिया है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जिन्हें कई जगह टेक्नीशियन या टेक प्रोफेशनल कहा जा रहा है, ने बताया कि उन्होंने महज 11 साल में अपनी मासिक सैलरी ₹37,000 से बढ़ाकर सालाना ₹2.2 करोड़ से अधिक का पैकेज हासिल कर लिया।   अपनी की करियर को यात्रा को उन्होंने बेहद शानदार अनुभव वाला बताया है। 

रेडिट पर शेयर की सक्सेस स्टोरी 

इस पोस्ट को रेडिट पर @SnooRabbits1275 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। मध्यवर्गीय परिवार से आने वाले और टियर-1 कॉलेज से नहीं पढ़े इस व्यक्ति ने 2015 में कंप्यूटर साइंस में बी.टेक पूरा करने के बाद पहली नौकरी एक सर्विस और कंसल्टिंग कंपनी में शुरू की। वहां मासिक सैलरी सिर्फ ₹37,000 थी। कंपनी का टेक कल्चर अच्छा था, जिससे उन्हें वास्तविक अनुभव मिला। चार साल बाद प्रमोशन मिला और सैलरी लगभग ₹1.1 लाख प्रति माह हो गई। 

Technician Salary Post Viral, Reddit Post Viral, Reddit, Viral Post
Image Source : REDDIT/@SNOORABBITS1275 रेडिट पर वायरल पोस्ट।

कोविड काल में ऐसा था एक्सपीरिएंस

2019 में उन्होंने एक एफएएएनजी-लेवल कंपनी में स्विच किया, जहां पैकेज ₹44 लाख प्रति वर्ष हो गया। यह पिछले मुआवजे से लगभग तीन गुना था। यहां बड़े कॉरपोरेट सेटअप का अनुभव मिला, लेकिन कोविड काल में वर्कलोड बढ़ने और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण 2020 के मध्य में उन्होंने बिना किसी ऑफर के नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने एक यूएस स्टार्टअप में काम किया और 2022 में फिनटेक स्टार्टअप के सीटीओ के रूप में शामिल हुए। अगस्त 2024 से जॉब सर्च शुरू की। अक्टूबर 2024 में एक भारतीय स्टार्टअप में ₹1.2 करोड़ के पैकेज पर जॉइन किया, लेकिन तीन महीने में ही टॉक्सिक एनवायरनमेंट के कारण छोड़ दिया। 

रियल एस्टेट में ​भी किया काम 

बताया कि इसके बाद उन्होंने अमेरिका स्थित एक रियल एस्टेट स्टार्टअप में ₹50 लाख प्रति वर्ष के वेतन पैकेज पर नौकरी शुरू की। आठ महीने के भीतर ही उन्हें पदोन्नति मिली और उनका वेतन पैकेज बढ़कर ₹65 लाख प्रति वर्ष हो गया। उन्होंने बताया कि 2021 के अंत तक मूल्यांकन के बाद उनका वेतन पैकेज बढ़कर लगभग ₹70 लाख प्रति वर्ष हो गया था।

2022 में शुरू की खुद की कंपनी 

इस तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि मई 2022 में उन्होंने अपनी खुद की फिनटेक कंपनी शुरू की, जहां उन्होंने सीटीओ के रूप में काम किया। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप को शुरुआत में कुछ सफलता मिली, लेकिन लाइसेंस से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा। वे बोले कि, 'मार्च 2024 तक हालात बेहद निराशाजनक लगने लगे थे। मैंने कुछ महीनों तक काम जारी रखा, लेकिन सह-संस्थापकों में से एक ने कंपनी छोड़ दी, और तब मुझे एहसास हुआ कि इसे आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल होगा। मैंने अगस्त 2024 में नौकरी ढूंढना शुरू कर दिया।'  पोस्ट के अनुसार, उस टेक्नीशियन ने अक्टूबर 2024 में ₹ 1.2 करोड़ के पैकेज पर एक भारतीय स्टार्टअप कंपनी में नौकरी शुरू की। हालांकि, उसने तीन महीने के भीतर ही यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि कार्य वातावरण खराब था और कंपनी सस्ते श्रम पर बहुत अधिक निर्भर थी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 में उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ एक FAANG कंपनी में नौकरी शुरू की। मार्च 2026 में पदोन्नति और अधिक शेयर मिलने के बाद, उनका वर्तमान पैकेज लगभग 2.2 करोड़ रुपये है। वे बोले कि, 'मैं किसी समृद्ध परिवार से नहीं आता और न ही मैंने किसी उच्च स्तरीय कॉलेज में दाखिला लिया। इसलिए 11 साल बाद, उच्च स्तरीय कॉलेजों से स्नातक करने वालों के बराबर कमाई करना मेरे लिए गर्व की बात है।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट पर कई सकारात्मक टिप्पणियां आईं। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मैंने 2022 में 55,000 डॉलर (8 लाख प्रति वर्ष) से ​​शुरुआत की थी... वर्तमान में मेरा वेतन 33 लाख प्रति वर्ष (आधार वेतन) है... मैं टियर-3 कॉलेज से पढ़ा हूं और मेरा परिवार आर्थिक रूप से थोड़ा कमजोर है... आप जैसे पेशेवर मेरे लिए प्रेरणा हैं।' 

दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह मूल रूप से कड़ी मेहनत का नतीजा है, सिस्टम जीतने पर बधाई... अब आनंद लेने और एक खूबसूरत जीवन जीने का समय है।' 
तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने बैंगलोर में 1 करोड़ के पैकेज को आम बात सुना है। हर चौथा, पांचवा और छठा व्यक्ति 100 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक वेतन कमा रहा है। लेकिन मैंने कॉर्पोरेट जगत में 2 करोड़ रुपये तक का वेतन कभी नहीं देखा। वाकई आश्चर्यजनक है।'

गौरतलब है कि, इससे पहले एक यूजर ने बताया ​था कि, क्या 1 साल में सैलरी तीन गुना हो सकती है ? इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Video: बेटे ने माता-पिता को गिफ्ट की पहली सैलरी, फैमिली का अनमोल रिएक्शन देख दिल खुश हो जाएगा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।