1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: तकनीक से तहजीब तक, मॉडर्न जमाने में भी संस्कार नहीं भूली लड़की, बिना झुके ही ले लिया पति का आशीर्वाद

VIDEO: तकनीक से तहजीब तक, मॉडर्न जमाने में भी संस्कार नहीं भूली लड़की, बिना झुके ही ले लिया पति का आशीर्वाद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 18, 2025 12:57 pm IST,  Updated : May 18, 2025 12:57 pm IST

इस मॉडर्न जमाने हर एक चीज का अंदाज बदल गया है। तकनीक के आ जाने से पुराने रीति-रिवाजों को लोग भूलते जा रहे हैं। लेकिन इस लड़की ने तकनीक के साथ-साथ अपनी तहजीब दिखाई और तकनीक का इस्तेमाल कर के अपने पुराने रीति-रिवाजों को जिंदा रखा।

पति का आशीर्वाद लेती पत्नी- India TV Hindi
पति का आशीर्वाद लेती पत्नी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कई वीडियो के वायरल होने के पीछे की वजह कंटेंट क्रिएटरों की क्रिएटिविटी है। हाल में ऐसी ही क्रिएटिविटी से भरी एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़की ने अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेने का ऐसा तरीका खोज निकाला, जिसमें उसे झुकना नहीं पड़ा। लड़की के इस वीडियो को देख लोग उसके खुराफाती दिमाग को सलाम कर रहे हैं और उसकी क्रिएटिविटी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि इतना मॉडर्न भी नहीं होना चाहिए।

बिना झुके ही लड़की ने पति के पांव छूकर लिए आशीर्वाद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने पति की आरती उतारते और उसे तिलक करते नजर आ रही है। जब लड़की की अपने पति के पांव छूने की बारी आती है। तब वह बिना झुके अपने पति के पांव छूकर उसका आशीर्वाद ले लेती है। दरअसल, लड़की अपने पति के पैर छूने के लिए झुकने के बजाय अपना मोबाइल निकालती है और कैमरे में उसके पांव की तस्वीर कैद कर लेती है। फिर वह मोबाइल के कैमरे में ही पति के पैरों को छूकर उसका आशीर्वाद ले लेती है। पत्नी के पैर छूने का यह तरीका देख पति भी दंग रह गया।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

यह क्रिएटिव और मजेदार वीडियो सोशल साइट एक्स पर @profsaritasidh नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख लोगों ने देखा और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल तो ये दीदी कर रही हैं। दूसरे ने लिखा- टेक्नोलॉजिया... टेक्नोलॉजिया... टेक्नोलॉजिया... तीसरे ने लिखा- यह तो बड़ा नया जमाना आ गया भाई। चौथे ने लिखा- भगवान क्या कलयुग आ गया है, अच्छा है झुकना तो नहीं पड़ेगा। पांचवें ने लिखा- मॉडर्न जमाने में और क्या-क्या देखना बाकी रहेगा। छठे ने लिखा- मॉडर्न जमाना कितना भी आ जाये पर अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मुंह खोले सांपों के आकार की चट्टानें, झरने का यह वायरल वीडियो देख खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

इसे कहते हैं मोह माया से दूर रहना, नीचे डांस कर रही थीं लड़कियां, मजे लेने के बजाय लड़का लगा रहा अपनी वर्जिश में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।