1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी की ऐसी खतरनाक सजा! दुकान पर लगे बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लोगों का खींचा ध्यान, आप भी देखें फोटो

चोरी की ऐसी खतरनाक सजा! दुकान पर लगे बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लोगों का खींचा ध्यान, आप भी देखें फोटो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 10, 2024 11:33 am IST,  Updated : May 10, 2024 11:33 am IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस फोटो में ऐसी खतरनाक वार्निंग लिखी है जिसे पढ़ने के बाद आप पूरी तरह से शॉक हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी डांस, लड़ाई या फिर अजीबो-गरीब हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। तो वहीं कभी-कभी लोगों के बीच की बातचीता का स्क्रीनशॉट, दुकानों के नाम समेत की तरह के फोटो भी वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही इस तरह के वीडियो या फोटो वायरल होते हैं, वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। इसी तरह से एक वार्निंग के बोर्ड की तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आइए आपको बताते हैं कि बोर्ड पर क्या लिखा है?

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

अकसर आपने देखा होगा कि कई दुकानों पर एक बोर्ड लगा होता है जिसमें लिखा होता है कि, 'आप CCTV कैमरे की निगरानी में हैं।' मगर एक शख्स इससे भी दो कदम आगे बढ़ गया और बोर्ड पर कुछ ऐसा लिख दिया जिस कारण वह वायरल हो गया। वायरल हो रहे फोटो में नजर आने वाले बोर्ड पर लिखा है, 'आप CCTV कैमरे की निगरानी में हैं। कोई भी ग्राहक चोरी करते हुए पकड़ा गया तो दोनों टांगे काट दी जाएगी।' इस खतरनाक चेतावनी के कारण फोटो काफी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @GaurangBhardwa1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Very Fear lag raha.' खबर लिखे जाने तक फोटो को 46 हजार लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भैया पर फोटो तो एक ही टांग की है। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई दोनों टांगो से लंगड़ा आदमी करे तब। तीसरे यूजर ने लिखा- लेकिन राजा भाई चोरी तो हाथों से करेगा फिर टांग क्यों?

ये भी पढ़ें-

समोसे पर किसने ये हरा रंग डाला! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया समोसा, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

राफ्टिंग के दौरान बैलेंस खोते ही पानी में गिरा शख्स, उसके बाद जो हुआ उसे देख आप भी डर जाएंगे, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।