1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के ने अपने सुरीले आवाज से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, लोग बोले- इसे बॉलीवुड में ले जाओ

लड़के ने अपने सुरीले आवाज से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, लोग बोले- इसे बॉलीवुड में ले जाओ

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 22, 2023 10:41 am IST,  Updated : Feb 22, 2023 10:41 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपने सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीत रहा है।

गाना गाता हुआ लड़का।- India TV Hindi
गाना गाता हुआ लड़का। Image Source : TWITTER

हमारे देश में टैलेंट की भरमार है। सोशल मीडिया पर हर रोज हमें एक से एक टैलेंट से भरे हुए लोगों का वीडियो देखने को मिलता है। कई लोग वायरल होने के बाद एक अलग ही मुकाम हासिल कर लेते हैं। कुछ लोगों के वीडियो से लोग इतने प्रभावित होते हैं कि उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को अपना हुनर दिखाने का भरपूर मौका मिलता है। इस मौके का कई लोग फायदा उठा लेते हैं तो कई बस स्क्रॉल करते रह जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपने सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीत रहा है। ये लड़का बिहार का रहने वाला है और बहुत ही गरीब परिवार से है। लड़के का नाम अमरजीत जयकर है। वीडियो को उसने खुद अपने घर के पीछे गाते हुए शूट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का बॉलीवुड के गाने अपनी बेहद सुरीली आवाज में गा रहा है। लड़के की आवाज किसी सिंगर से कम नहीं है। इस लड़के को अपना हुनर दिखाने के लिए एक मौका तो जरूर मिलना चाहिए।

यूजर्स ने लड़के की गायकी की तारीफ की

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग लड़के की गायकी से बहुत प्रभावित नजर आए। कई लोगों ने लड़के की सुरीली आवाज की खूब तारीफ की। कुछ यूजर्स ने कहा कि लड़के के इस टैलेंट को बॉलीवुड में ले जाना चाहिए। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मुंबई में ऑटो-ट्यून लगाकर गाने वाले तो हजारों मिलेंगे लेकिन अपनी असली आवाज़ से जो मन मोह ले, वही असली गायक होता है। भाई का नाम अमरजीत जयकर है और वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे टेलेंट की कद्र होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें:

चचा जान ने की है 26 शादियां, 22 को दे चुके हैं तलाक, बोले- 100 का टारगेट लेकर चल रहा हूं

1 नहीं 60 बच्चों का एक ही पिता, सभी दिखते हैं एक जैसे, गेट टुगेदर पार्टी में हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।