हर दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी हंसाने वाला वीडियो वायरल होता है तो कोई वायरल वीडियो लोगों को रूला देता है। इसके अलावा कई वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो हर रोज वायरल होते हैं और उनपर लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। मगर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको हंसी आने लगेगी। तो आइए फिर बिना किसी देरी के जानते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी ने अपने बचपन में दोस्त या फिर घरवालों के साथ 'Stone-Paper-Scissor' वाला गेम तो खेला ही होगा। टाइम पास करने के लिए यह एक अच्छा गेम है जो लगभग हर किसी ने खेला होगा। वायरल वीडियो में एक कपल भी यही गेम खेल रहा है मगर नियम थोड़े अलग हैं। इसमें हारने पर सामने वाले को पैसा देना होग और साथ ही बीच में एक कार्ड रखा हुआ है। जब यह कार्ड हटेगा तो ही पता चलेगा कि प्वाइंट किसे मिला है। दोनों के साथ उनकी बेटी बैठी हुई है जो कार्ड को कंट्रोल कर रही है। वीडियो में नजर आता है कि बेटी अपने पापा के साइड में है। वो हर बार अपनी मम्मी के मूव्स उन्हें छुपके से बता दे रही है और इस वजह से उसके पापा जीत जा रहे हैं। आखिर में हारने से परेशान होकर मां वहां से चली जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RealDonaldDoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ये किसकी बेटी है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये अपने पापा की बेटी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मैं हूं, अपने पापा की बेटी। तीसरे यूजर ने लिखा- वो जानती है कि उसके लिए अच्छी चीजे कौन खरीदता है।
ये भी पढ़ें-
आग बुझाने की यह टेक्निक फायर ब्रिगेड वालो को भी हैरान कर देगी, Video हो रहा है वायरल
बच्चे ने चलती ट्रेन से छीन लिया यात्री का मोबाइल, Video देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग