1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने कुछ भी नहीं किया फिर भी Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

लड़की ने कुछ भी नहीं किया फिर भी Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 04, 2024 06:18 am IST,  Updated : Nov 04, 2024 08:40 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर जब आप उस वीडियो को देखेंगे तो आपको समझ में नहीं आएगा कि यह वीडियो वायरल क्यों हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और फिर उनमें से जो वीडियो अनोखा होता है या लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आपने अभी तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। मगर सभी वीडियो में कुछ न कुछ कंटेंट होता है, जिसके कारण वीडियो वायरल होता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी का ऐसा वीडियो देखा है जिसमें कोई कंटेंट न हो, पर फिर भी वायरल हो जाए।

लड़की का वीडियो हुआ वायरल

आपने अभी तक कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में कोई डांस करता दिखता है तो कभी लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की कुछ नहीं कर रही है, तब भी वह वायरल हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की फ्रंट कैमरा खोलकर दूर जाकर खड़ी हो जाती है जैसे उसे पासपोर्ट साइज की फोटो खींचवानी है। इसके बाद सावधान पॉजिशन में खड़ी हो जाती है और पीछे से मेट्रो जाती हुई नजर आती है। वीडियो में लड़की ना डांस करती है, ना कोई जुगाड़ नजर आता है, वह बस कैमरे में देख रही है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर khushivideos1m नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया और कई यूजर्स ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे दीदी इतना कॉन्फिडेंस कहां से मिलता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बैग डालने का सुंदर तरीका। तीसरे यूजर ने लिखा- अभी तो मेट्रो में बना रही है, कल चांद पर जाकर बनाएगी, ऐसी है ये लड़की।

ये भी पढ़ें-

'पति डांट रहे हैं...', कपड़े की दुकान में लगा हुआ नोटिस हो रहा है वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

लड़की को बैठाकर लहराते हुए बाइक चलाते शख्स का Video वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।