1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने GYM में ही करवा ली अपनी बेइज्जती, Video देखकर आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

लड़की ने GYM में ही करवा ली अपनी बेइज्जती, Video देखकर आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 26, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 02:50 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जिम का है और उसे जब आप देखेंगे तो आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ नया और अनोखा दिखता ही है। अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर आपका अकाउंट है तो फिर आप भी उन वीडियो को देखते ही होंगे। किसी दिन लड़ाई के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी जुगाड़ और डांस के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा रील के लिए अजीब हरकत करने वालों के और खतरनाक स्टंट करने वालों के भी वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि जिम के अंदर कई सारे लोग मौजूद हैं। कुछ दूरी पर कई सारे लड़के एक्सरसाइज कर रहे हैं। वहीं एक मशीन के पास एक लड़की अकेले खड़ी है। तभी एक लड़का वहां आता है और अपने एक घुटने की टेककर बैठता है। लड़की एकदम खुश हो जाती है कि अब तो वो उसे प्रपोज करने ही वाला है मगर अगले ही पल उसका पोपट हो जाता है। दरअसल वो घुटने पर बैठकर एक्सरसाइज करने लगता है। ऐसा भी हो सकता है कि इस वीडियो मजाकिया तौर पर या फिर रील के लिए बनाया गया हो जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर official_anujkashyap134 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब बेइज्जती है तो वहीं दूसरे यूजर ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया।

ये भी पढ़ें-

डांस के चक्कर में शख्स के साथ हो गया खेला, अब कभी भी नहीं करेगा ऐसी गलती, देखें Video

शख्स ने अपने गजब के डांस से लोगों का खींचा ध्यान, Video देख लोग बोले- 'नजर ना लगे भाई'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।