1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'नहीं छूटेगी इनकी रीलबाजी...', लड़की ने बीच सड़क पर डांस करते हुए बनाई Reel, वीडियो देख भड़के लोग

'नहीं छूटेगी इनकी रीलबाजी...', लड़की ने बीच सड़क पर डांस करते हुए बनाई Reel, वीडियो देख भड़के लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 03, 2024 02:09 pm IST,  Updated : Dec 03, 2024 02:09 pm IST

सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की को बीच सड़क पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

बीच सड़क पर डांस करते हुए लड़की ने बनाई रील- India TV Hindi
बीच सड़क पर डांस करते हुए लड़की ने बनाई रील Image Source : SOCIAL MEDIA

रील बनाने का खुमार लोगों के सिर ऐसे चढ़ा हुआ है कि इन्हें इसके सिवाय ना कुछ दिखाई दे रहा है और ना ही कुछ समझ आ रहा। लोग रील के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार बैठे हैं। वायरल होने की होड़ में सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील कपड़े पहन कर रील बनाना हो या फिर ठुमके लगाकर दिखाना हो। इनसे कोई भी कर्म बाकी नहीं रह गया। अब इस रीलबाज लड़की को ही देख लीजिए, जो वायरल होने के खुमार में बीच सड़क पर ही डांस करते हुए रील बनाने लगी। लड़की का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसकी करतूत देख लोग भड़क गए।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर का बताया जा रहा मामला

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की को सरेराह बीच सड़क पर ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है। लड़की साड़ी पहने कैमरे के सामने सड़क पर नाच रही है। आस-पास वाहनों से गुजर रहे लोग लड़की को डांस करते देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सड़क पर खड़े होकर लड़की के डांस का लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ लोग लड़की को डांस करते हुए अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। लड़की सरासर ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन कर रही है। इसके अलावा अपने साथ-साथ दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाल रही है। ऐसे में अगर किसी भी प्रकार का सड़क हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी लड़की की होगी। लेकिन इतना सोचना किसे है, जब सिर पर रील का खुमार चढ़ा हो।

वीडियो पर जमकर बरसे लोग

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @anandra58985982 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि ये मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है। जहां लड़की को बीच सड़क पर अचानक रील बनाने का भूत सवार हो गया। लड़की के इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर अपनी भड़ास भी निकाली। कुछ ने कहा कि ऐसे लोगों पर कानून कार्रवाई होना चाहिए। तो कुछ ने कहा कि चालान से नहीं छूटेगी इनकी रीलबाजी, इन्हें तो पकड़ कर जेल में डालना शुरू करो।

ये भी पढ़ें:

Video: चचा ने शेर को बिल्कुल सीरियसली नहीं लिया, बाइक पर गर्लफ्रेंड को बैठाए सामने से निकल गए

'कितना पैसा फंसा है भाई', शादी के ताम-झाम छोड़ स्टॉक मार्केट में डूबा दिखा दूल्हा, Video देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।