सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डांस, टैलेंट, लड़ाई या फिर जुगाड़ के वीडियो वायरल होते है। लोगों को ऐसे वीडियो को देखने की आदत भी होती है। मगर कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की ने जो कुछ किया है, उसे देखने के बाद आपक सोचेंगे कि इसका वीडियो क्यों ही देखा।
Related Stories
आखिर ऐसा कौन करता है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी रेस्टोरेंट या कैफे का मालूम पड़ता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की कुर्सी पर बैठकर बर्गर खा रही है। तभी उसकी नजर एक कॉकरोच पर पड़ती है जो उसके टेबल पर होता है। उस कॉकरोच के देखने के बाद लड़की कुछ नहीं सोचती है और उसे उठाकर अपने बर्गर के बन के बीच में डाल देती है। इसके बाद लड़की उस बर्गर को खा लेती है और सिर को हिलाते हुए ऐसा जताती है कि वह काफी स्वादिष्ट था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने कमेंट में क्या कहा?
आपने अभी जो वीडियो देख उसको माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @jamre08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कॉकरोच को मिर्च समझकर खा लिया पापा की परी ने।' इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- पापा की परी कुछ भी कर सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- चाइना का पीस होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- अब अधिक प्रोटीन मिलेगा। चौथे यूजर ने लिखा- छी, सुबह सुबह ही क्या दिखा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- वो कुछ भी खा सकती है।
ये भी पढ़ें-
Video: स्केटबोर्ड के साथ करतब करना लड़की को पड़ गया भारी, जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे
चारा काटने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं उसकी तारीफ