1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बंदे ने Parle-G बिस्किट से बनाई राम मंदिर की रेप्लिका, लोगों ने तारीफ के साथ दी जरूरी सलाह

Video: बंदे ने Parle-G बिस्किट से बनाई राम मंदिर की रेप्लिका, लोगों ने तारीफ के साथ दी जरूरी सलाह

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 17, 2024 12:23 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 12:23 pm IST

पार्ले-जी बिस्किट से शख्स ने राम मंदिर की रेप्लिका बनाई जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोगों ने जमकर तारीफ की मगर साथ ही साथ एक सलाह भी दिया।

बिस्किट से बनाई राम मंदिर की रेप्लिका- India TV Hindi
बिस्किट से बनाई राम मंदिर की रेप्लिका Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल अयोध्या और राम मंदिर ये दो शब्द हर किसी के जुबान से सुनने को मिल जाएगा। आप जहां देखेंगे वहां इसी विषय पर चर्चा देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसी टॉपिक से भरा हुआ है। सभी राम भक्तों को 22 जनवरी का इंतजार है जब अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित होगी। इसी बीच एक शख्स ने अपने टैलेंट सभी राम भक्तों का दिल जीत लिया है। उसने बिस्किट से कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देखने के बाद आप भी भौचक्के रह जाएंगे।

राम मंदिर की बनाई रेप्लिका

सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप शख्स का शानदार टैलेंट देख सकते हैं। वीडियो में शख्स ने पार्ले-जी बिस्किट से कुछ ऐसा कमाल करके दिखाया है, जिसकी किसी उम्मीद नहीं थी। बंदे ने पार्ले जी बिस्किट से राम मंदिर की रेप्लिका बनाई है। इस रेप्लिका को देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया क्योंकि शख्स ने राम मंदिर की हुबहू नक्ल बनाई कर दिखाई।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने तारीफ के साथ दी सलाह

वीडियो को इंस्टाग्राम पर durgapur_times नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आपकी कला के लिए सलाम है मगर ऐसे खाना बर्बाद मत करो। दूसरे यूजर ने लिखा- आपने बहुत अच्छा काम किया है मगर ऐसे फूड वेस्ट मत करो। वहीं एक यूजर ने लिखा- वाह अपने देश में टैलेंट की कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें-

शादी के लिए किसकी कुंडली मिलानी ज्यादा जरूरी, शख्स ने बताया अपना नजरिया, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ट्रेन और रेलवे फाटक के बीच अटक गई कार, दिल थामकर देखिए ये नजारा, पहले कभी नहीं देखा होगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।