1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मासूमियत और प्यार से भरी आखिरी पीढ़ी...' chatGPT को इंसान समझकर उससे बात करतीं नानी के Video पर बोले यूजर्स

'मासूमियत और प्यार से भरी आखिरी पीढ़ी...' chatGPT को इंसान समझकर उससे बात करतीं नानी के Video पर बोले यूजर्स

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Aug 28, 2026 06:33 am IST,  Updated : Aug 28, 2026 06:33 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट नानी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे चैटजीपीटी को इंसान समझकर उनसे बात करने लगीं।

 grandmother and chatgpt talk, viral video - India TV Hindi
क्यूट नानी का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@ABHIRUCHI_BHATT

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें एक नानी चैटजीपीटी की आवाज से बात कर रही हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि सामने कोई असली इंसान बैठा है। उनकी पोती अभिरुचि भट्टी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने साफ लिखा कि नानी सचमुच मान रही हैं कि दूसरी तरफ कोई रियल व्यक्ति है, और उन्हें यह सच बताने की हिम्मत ही नहीं हो रही। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abhiruchi_bhatti नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में अभिरुचि अपनी नानी को फोन थमाते हुए बताती हैं कि अभिषेक के लिए जो बहू ढूंढ़ी गई है, वह विदेशी है लेकिन हिन्दी बोलती है। नानी तुरंत बातचीत शुरू कर देती हैं। चैटजीपीटी “हैलो” कहता है, तो नानी जवाब देती हैं। एआई खुद को पेश करता है और कहता है कि अगर वे कुछ बात करना या पूछना चाहें तो वह सुन रहा है। पोती चैटजीपीटी से कहती हैं कि नानी से पूछे वे कैसी हैं। “कैसे हो आप? ठीक हो?” पूछने पर नानी जवाब देती हैं—“हां, बिल्कुल।” बातचीत और आगे बढ़ती है। पोती बताती हैं कि बात कर रही महिला अभिषेक की दादी हैं। चैटजीपीटी विनम्रता से जवाब देता है। फिर शादी से जुड़े सवाल आते हैं। नानी पूछती हैं कि क्या कुछ चर्चा करने लायक है। अंत में वे कहती हैं—“दोनों खुश रहना चाहिए। वह शादी नहीं कर रहा है ना जी?” पोती “हां” कहती हैं। पूरी बातचीत में नानी मुस्कुराती, हंसती और कभी-कभी शर्माती नजर आती हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं कि दूसरी तरफ कोई इंसान नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आवाज है। 

दिल को छू लेने वाला वीडियो 

अभिरुचि भट्टी ने कैप्शन में लिखा- “नानी चैटजीपीटी से बात कर रही हैं, सचमुच मानते हुए कि दूसरी तरफ कोई असली इंसान है… और ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास उन्हें यह बताने का दिल ही नहीं है। काश हम हमेशा इस शुद्ध, मासूम पीढ़ी की रक्षा कर सकें जो सबसे साधारण चीजों में जादू ढूंढ़ लेती है। अभिषेक को भेज दो।” यह पंक्तियां सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों को छू गईं।  

सादगी और विश्वास ने जीता दिल 

कई लोगों ने लिखा कि बुजुर्ग पीढ़ी अभी भी तकनीक को पूरी तरह नहीं समझती, लेकिन उनकी सादगी और विश्वास अमूल्य है। कुछ ने कहा कि ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि तकनीक कितनी आगे बढ़ गई है, फिर भी मानवीय भाव और भोलापन बरकरार है। कुछ टिप्पणियों में चिंता भी जताई गई कि बुजुर्गों को एआई के बारे में सही जानकारी देनी चाहिए, ताकि वे धोखाधड़ी का शिकार न बनें। फिर भी ज्यादातर प्रतिक्रियाएं सकारात्मक और भावुक रहीं। यह घटना भारत में एआई के बढ़ते इस्तेमाल और डिजिटल डिवाइड को भी उजागर करती है। चैटजीपीटी जैसी टूल्स अब वॉयस असिस्टेंट के रूप में इतनी स्वाभाविक आवाज में बात करती हैं कि कई बार सामान्य लोग उन्हें इंसान समझ बैठते हैं। खासकर बुजुर्गों के लिए यह भ्रम और भी आसान हो जाता है। वीडियो में नानी शादी-विवाह जैसे पारंपरिक विषयों पर सहजता से बात करती नजर आती हैं, जो उनके लिए पूरी तरह रियल लग रहा था।

यूजर्स ने दी प्रति​क्रिया 

इंटरनेट को नानी का चैटजीपीटी वाला पल बेहद प्यारा लगा। एक यूजर ने लिखा कि, "चैटजीपीटी ने उत्तर दिया, 'नानी जी ने तो प्यार से स्वागत कर लिया।"

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'उनके चेहरों पर झुर्रियां थीं, लेकिन उनके प्यार ने हमारे पूरे बचपन को खूबसूरत बना दिया।' 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हाय, कितनी मासूम पीढ़ी है यार।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'कितनी मासूम आत्मा थी।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान, मैं रो दूंगी। वह कितनी प्यारी हैं।'

एक और यूजर ने लिखा कि, 'ये आखिरी पीढ़ी है जो इतनी मासूम और प्यारी है।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

स्ट्रीट फूड, चाय, ऑटो? बस QR कोड स्कैन करें..' भारत के UPI कल्चर से इंप्रेस हुई फ्रांसीसी महिला; Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।