1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स गजब के जुगाड़ संग पहुंचा पेट्रोल पंप, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

शख्स गजब के जुगाड़ संग पहुंचा पेट्रोल पंप, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 27, 2024 10:41 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 10:41 pm IST

एक शख्स ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने के लिए ऐसा जुगाड़ किया जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो देखकर लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। आप जहां भी जाएंगे, उस इलाके में आपको एक या फिर दो लोग ऐसे मिल जाएंगे जिनका दिमाग जुगाड़ करने में काफी तेज चलता है। हमारे देश में लोग कैसा-कैसा जुगाड़ करते हैं, यह सोशल मीडिया चलाने वाला हर इंसान जानता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी जानते होंगे क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स जिसने इस वीडियो को बनाया है वो पेट्रोल पंप पर खड़ा है। एक पिलर पर लगे बोर्ड की तरफ दिखाता है। उस बोर्ड पर लिखा था, 'प्लास्टिक की बोतल में तेल देना मना है।' अब यह नियम था तो एक शख्स वहां जुगाड़ के साथ पहुंचा। वीडियो बनाने वाला शख्स दूसरी तरफ कैमरा घुमाता है तो नजर आता है कि एक शख्स स्टील की डोलची में पेट्रोल लेने के लिए वहां पहुंचा था। पेट्रोल पंप का कर्मचारी भी उसे उसमें पेट्रोल देते हुए नजर आया। वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kingrajput2076 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडिो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्लास्टिक की बोतल में तेल ना देने पर।' खबर लिखे जाने  तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपदा ही अवसर की जननी है। दूसरे यूजर ने लिखा- अगली बार भगौना लाएगा भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई उसने बोतल का लिखा, ना कि केतली का। चौथे यूजर ने लिखा- ये बंदा वकील है शायद। एक अन्य यूजर ने लिखा- मॉर्डन प्रॉब्लम का मॉर्डन सॉल्यूशन।

ये भी पढ़ें-

इस शख्स की ड्राइविंग स्किल देख आंखें खुली रह जाएंगी आपकी, Video हो रहा वायरल

इन आंटी ने तो हद ही कर दी, सड़क के बीच पर कुर्सी लगाकर बनाने लगी रील, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।