1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन की ग्रैंड एंट्री का Video जमकर हो रहा है वायरल, लोग भी कर रहे हैं तारीफ

दुल्हन की ग्रैंड एंट्री का Video जमकर हो रहा है वायरल, लोग भी कर रहे हैं तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 27, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 04:50 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की एंट्री नजर आ रही है। मगर आपने आज तक कभी भी दुल्हन को इस तरह से एंट्री लेते हुए नहीं देखा है। एंट्री का तरीका बहुत ही अलग और शानदार है जिसे देखने के बाद लोग भी तारीफ कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप आज तक कई लोगों की शादियों में गए होंगे। हर शादी में आपने अलग-अलग व्यवस्था देखी होगा। जयमाल के लिए दुल्हन को अलग-अलग तरह से एंट्री लेते हुए भी देखा होगा। कुछ चलकर आते हुए नॉर्मल एंट्री करती हैं तो कुछ डांस करके अनोखी एंट्री करती हैं। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप दुल्हन की एंट्री की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। वायरल वीडियो में दुल्हन की गजब की एंट्री होते हुए नजर आ रही है।

दुल्हन की एंट्री का वीडियो वायरल

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी की शादी का है और वीडियो में दुल्हन की एंट्री होते हुए नजर आ रही है। सफेद रंग का एक बड़ा सा पर्दा लगा हुआ है और उस पर प्रोजेक्टर की मदद से गजब की कहानी दिखाई जा रही है। बच्ची के जन्म, उसका बड़ा होना, खेलना, गिरना, रोना, संभलना, फिर से खेलना समेत बचपन की सभी चीजें दिखाई जा रही हैं। इसके बाद बच्ची का बड़ा होना, जीवन में सफल होकर कुछ बनना और फिर जिंदगी में एक लड़के का आना सब कुछ दिखाया जाता है। इसके बाद पर्दा गिरता है और पीछे दुल्हन खड़ी नजर आती है। आपने एक बार खुद एंट्री का वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दुल्हन की ऐसी एंट्री आपने आज तक नहीं देखी होगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो नेक्स्ट लेवल है। दूसरे यूजर ने लिखा- ग्रैंड एंट्री लग रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसी एंट्री मैंने पहली बार देखी, बहुत मस्त एंट्री है। चौथे यूजर ने लिखा- सच में मैंने भी ऐसी एंट्री पहली बार देखी है।

ये भी पढ़ें-

इतना दिमाग कहां से लेकर आते हैं लोग? शख्स का जुगाड़ देखकर आपका माथा हिल जाएगा

इसे देख चूहा समाज सदमे में ही चला जाएगा, Video आपको भी कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।