1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये डेडिकेशन है या फिर एडिक्शन? फोन में गेम खेलते लड़के का Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

ये डेडिकेशन है या फिर एडिक्शन? फोन में गेम खेलते लड़के का Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 27, 2024 05:52 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 05:52 pm IST

एक लड़का जो अपने फोन में गेम खेल रहा है, उसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आप जब उसका वीडियो देखेंगे तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और किस वीडियो में क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं और जो वीडियो सबसे अलग या फिर अनोखा होता है और लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आपने अब तक ऐसे कई वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो आपको हैरान जरूर कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक कई लोगों को फोन में गेम खेलते हुए देखा होगा। खुद भी कई बार फोन में गेम खेला होगा। इस दौरान अगर कोई मक्खी आपके शरीर पर आकर बैठेगी तो यह तय है कि आप मोबाइल से हाथ हटाकर उसे भगाएंगे। मगर वायरल वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला। एक लड़का बैठकर फोन में गेम खेल रहा है और उसके पूरे शरीर पर कई मक्खियां आकर बैठी हुई हैं। मक्खियों के आ जाने के बाद भी उसका ध्यान अपने फोन और गेम से नहीं हट रहा है। अब इसे डेडिकेशन बोले या फिर एडिक्शन, आप वीडियो देखकर तय करें।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई का डेडिकेशन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एडिक्शन होगा, गलती से डेडिकेशन लिख दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- मक्खी भी खेलेगी फ्री फायर। तीसरे यूजर ने लिखा- ये डेडिकेशन नहीं एडिक्शन है। चौथे यूजर ने लिखा- बंदा बहुत आगे तक जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं खेलने का जुनून।

ये भी पढ़ें-

दुल्हन की ग्रैंड एंट्री का Video जमकर हो रहा है वायरल, लोग भी कर रहे हैं तारीफ

इतना दिमाग कहां से लेकर आते हैं लोग? शख्स का जुगाड़ देखकर आपका माथा हिल जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।