1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने अपने पैरों में फंसाई टी-शर्ट और बड़ी आसानी से नारियल के पेड़ पर कर दी चढ़ाई, देखें Viral Video

शख्स ने अपने पैरों में फंसाई टी-शर्ट और बड़ी आसानी से नारियल के पेड़ पर कर दी चढ़ाई, देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 28, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 05:31 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स नारियल के पेड़ पर चढ़ने का ट्रिक बता रहा है। वीडियो देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं।

गजब टेक्निक से नारियल के पेड़ पर चढ़ता शख्स- India TV Hindi
गजब टेक्निक से नारियल के पेड़ पर चढ़ता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। जो इंसान यह सोचता है कि उससे एक निश्चित तरीके का काम नहीं हो सकता है, वह गलत है। उस शख्स को बस एक अच्छे टेक्निक और थोड़ा बहुत अभ्यास की जरूरत है। इसके बाद उसे जो काम असंभव लगता था, वह उसे भी कर सकता है। ऐसा ही एक उदाहरण अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें शख्स बता रहा है कि टेक्निक कितना महत्वपूर्ण है। अगर आपकी टेक्निक सही है तो फिर आप अपने काम को बड़े ही आसानी से कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने सबसे पहले अपने पैर को मोड़ा और उसपर एक टी-शर्ट को लपेटकर उसे बांधा। इसके बाद उस शख्स ने टी-शर्ट को अपने दोनों पैर के तलवे में फंसाया। इतना करने के बाद वह बंदा नारियल के पेड़ पर अपने पैरों का ग्रिप सेट करता है और फिर बड़ी ही आसानी से नारियल के पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है। यह टेक्निक इंसान की हमेशा मदद कर सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट्स में क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर outdoorcheflife नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 86 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई मैंने यह टी-शर्ट के बिना किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- सब कुछ टेक्निक की बात है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह मेथड केरला में कई सालों से इस्तेमाल हो रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मुझे नहीं लगता कि मुझे सरवाइव करने के लिए ऐसा करने की जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़ें-

अरे भाई गाड़ी पर तो तरस खा लेते, एक कार में बैठे इतने लोग कि आपको भी नहीं होगा यकीन, देखें Video

IPS मनोज शर्मा को उनके स्कूल से मिला कभी ना भूलने वाला सम्मान, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।