1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए मुस्कुराते हुए तैयार हुई मां, Video ने खींचा इंटरनेट यूजर्स का ध्यान

बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए मुस्कुराते हुए तैयार हुई मां, Video ने खींचा इंटरनेट यूजर्स का ध्यान

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 21, 2024 10:56 am IST,  Updated : Aug 21, 2024 12:47 pm IST

एक वीडियो ने इंस्टाग्राम पर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वीडियो के वायरल होने का कारण उसपर लिखा हुआ टेक्स्ट है। आइए फिर आपको बताते हैं कि महिला ने वीडियो में ऐसा क्या लिखा है?

Screen Grab- India TV Hindi
अपनी बच्ची के फ्यूनरल के लिए तैयार होते हुए महिला ने शेयर किया वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या नजर आ जाए, आप इसका कभी भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर अधिकतर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आती है। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता कि उन्होंने जो देखा है, वो सही है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी उसे दो से तीन बार पढ़ेंगे और तब जाकर आपको यकीन होगा कि आपने जो देखा और जो पढ़ा वो सही में है। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।

महिला का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला किसी कमरे में मौजूद है। उसने एक ड्रेस पहना हुआ है जिसे पहनने के बाद कैमरे में खुद को दिखा रही है। इसके बाद वह चलते हुए कैमरे की तरफ बढ़ती है और अचानक बीच में एक छोटा सा वीडियो आता है जिसमें महिला पूरी तरह से सजी हुई नजर आती है। जैसे कोई अपनी शादी के लिए सजता है। इसके तुरंत बाद वह वीडियो हट जाता है और फिर से महिला पुरानी ड्रेस में ही नजर आने लगती है और कैमरे को बंद कर देती है। अब इस वीडियो के वायरल होने का कारण जान लीजिए। महिला ने वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'जहाँ मैं अपनी शादी के लिए तैयार हुई थी, वहीं अपने बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयार हो रही हूं।'

यहां देखें महिला का वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर karissawidder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमने उसकी ज़िंदगी का जश्न वहीं मनाया जहाँ हमारी शादी हुई। हमारी बेटी का जश्न मनाने के लिए इससे बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती।' महिला ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कमेंट्स को बंद कर दिया है ताकि लोग कमेंट ना कर पाएं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12  मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

ये भी पढ़ें-

फूड एक्सपेरिमेंट में बस यही देखना रह गया था, शख्स ने आइसक्रीम का ही पकौड़ा बना दिया, देखें Video

Video: इस आदमी ने बनाया दुनिया का सबसे सस्ता ट्रेडमिल, वायरल हो गया जुगाड़

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।