1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: सिंदूर और बिंदी लगाकर मेट्रो पहुंचा शख्स, देखने वाले हो गए हैरान

Viral Video: सिंदूर और बिंदी लगाकर मेट्रो पहुंचा शख्स, देखने वाले हो गए हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2023 01:16 pm IST,  Updated : Aug 26, 2023 01:16 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब छाया हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाकर मेट्रो में सफर कर रहा है।

सिंदूर और बिंदी लगाकर मेट्रो पहुंचा शख्स, देखने वाले हो गए हैरान- India TV Hindi
सिंदूर और बिंदी लगाकर मेट्रो पहुंचा शख्स, देखने वाले हो गए हैरान Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आपने दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो को लोग अश्लील बताते हैं तो कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। एक शख्स अपनी मांग में सिंदूर लगाकर मेट्रो में सफर करता हुआ दिखा जिसका वीडियो काफी वायरल हो गया है।

वीडियो हुआ जमकर वायरल

दिल्ली मेट्रो में हर दिन हजारों लोग सफर करते हैं। मगर आपको कभी किसी की शक्ल याद नहीं रहती होगी। मगर एक ऐसा शख्स है जिसे भूलना आसान नहीं होगा। ये आदमी मांग में सिंदूर भर कर मेट्रो में सफर करता हुआ दिखा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक ने ब्लैक शर्ट पहना हुआ है। मगर इसमें गौर करने वाली बात कुछ और ही है। जब आप उसके चेहरे पर अपनी नजर डालेंगे तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये शख्स वायरल होने के लिए अपनी मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाकर मेट्रो में घूम रहा है।

आप भी देखिए वायरल वीडियो

लोगों ने वीडियो पर लिए खूब मजे

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @abhishek_all_in_one_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। इसपर खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 96 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। लोगों ने इस अजीब हरकत पर जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये शादी-शूदा बंदा है। एक अन्यू यूजर ने लिखा- हे भगवान, इस छोटी सी उम्र में क्या-क्या दिखाएगा।

ये भी पढ़ें-

ये मेकअप किसी डरावने भूत से कम नहीं, देखने के बाद आपका भी दिमाग घूम जाएगा

लेडीज कोच में घुसा युवक, फिर महिलाओं से करने लगा बदतमीजी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।