1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पटना जंक्शन पर अश्लील फिल्म चल जाने को लेकर इन दो लड़कों ने बनाया मजाक, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

पटना जंक्शन पर अश्लील फिल्म चल जाने को लेकर इन दो लड़कों ने बनाया मजाक, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 24, 2023 10:37 am IST,  Updated : Apr 24, 2023 12:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़के पटना जंक्शन पर चली अश्लील वीडियो को लेकर मजाक बना रहे हैं।

इस लड़के का वीडियो हो रहा वायरल।- India TV Hindi
इस लड़के का वीडियो हो रहा वायरल। Image Source : INSTAGRAM

19 मार्च को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर अश्लील वीडियो चलाया गया था। जिससे पूरे स्टेशन पर हंगामा मच गया। जितने लोग वहां पर मौजूद थे सभी ने उस साढ़े 3 मिनट की क्लिप को देखा था। इस कांड के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी बहुत हुई थी। मामला पूरा इंटरनेशनल भी बन गया था। अगले दिन जिस अडल्ट स्टार का वीडियो चला था उसने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए रेलवे ने दत्ता कम्युनिकेशन का टेंडर रद्द कर दिया था। जिसके बाद RPF और GRP ने दो लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया था। 

सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा जोरों पर

सोशल मीडिया पर इस कांड के बाद खूब रील्स और मीम बनाए गए। बहुत सारे स्पूफ वीडियो भी जमकर शेयर किए गए। वैसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पटना में हुए पोर्न कांड को करने वाले व्यक्ति से लोगों को रूबरू करवाया गया है। बता दें कि इस वीडियो का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। ये सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इस वीडियो में जो शख्स दिख रहा है वह आरोपी बिल्कुल भी नहीं है।

लड़के ने बताया- आखिर क्यों चलाया अश्लील वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का कैमरे के सामने नजर आ रहा है। लड़के से रिपोर्टर पूछता है कि आप ही वो कर्मचारी हैं जिससे पटना वाला कांड हो गया था? लड़के का जवाब आता है- हां महाराज। फिर रिपोर्टर बोलता है कि क्या किया आपने पूरा मामला इंटरनेशनल बना दिया आपने ऐसी गलती कैसे कर दिए? फिर लड़के का जवाब आता है- अरे वो कुछ नहीं ब्लूटूथ कनेक्ट कर रहे थे उसकी जगह गलती से पता नहीं कैसे LED कनेक्ट हो गया। अब क्या बताए हम। इसके बाद रिपोर्टर ने सवाल किया कि अब क्या करेंगे आप? लड़के का जवाब आता है- क्या करेंगे अब, सब बंद करेंगे। रिपोर्टर- क्या बंद करेंगे, लड़का वहीं ब्लूटूथ वाला सिस्टम बंद करेंगे। अब ब्लूटूथ की जगह लीड लेंगे। अब लीड लगाकर वीडियो देखेंगे। अब आदत है तो छूटेगा थोड़ी न।

वीडियो को मिला लाखों में व्यूज     

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Cpr Masti नाम के पेज पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों व्यूज़ और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: कितनी लड़कियां हैं इस तस्वीर में? जाने-माने बिजनेसमैन के सवाल का 10 सेकंड में दें जवाब

इनमें से Youtube का कौन सा Logo सही है? 99% लोग ये बात नहीं जानते होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।