1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: कितनी लड़कियां हैं इस तस्वीर में? जाने-माने बिजनेसमैन के सवाल का 10 सेकंड में दें जवाब

Optical Illusion: कितनी लड़कियां हैं इस तस्वीर में? जाने-माने बिजनेसमैन के सवाल का 10 सेकंड में दें जवाब

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 24, 2023 09:04 am IST,  Updated : Apr 24, 2023 09:04 am IST

हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें लड़कियां दिख रही हैं। उन्होंने इंटरनेट की जनता से यह सवाल किया है कि आखिर इस तस्वीर में कुल कितनी लड़कियां हैं? जवाब सिर्फ 10 सेकंड में बताना है।

तस्वीर में कुल कितनी लड़कियां हैं?- India TV Hindi
तस्वीर में कुल कितनी लड़कियां हैं? Image Source : TWITTER

Twitter पर देश के दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा और हर्ष गोयनका काफी एक्टिव रहते हैं। इनके ट्वीट्स बहुत ही मजेदार होते हैं। ये जब भी ट्वीट करते हैं वह सुर्कियां बन जाती हैं। आम लोगों में इनके ट्वीट्स से एक अलग पहचान बन गई है। दरअसल, ये लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर जोक्‍स, फनी वीडियो और कई प्रेरक कहानियों को शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों लोग किसी नए इनोवेशन और आइडियाज़ को भी अपने ट्विटर हैंडल से प्रोमोट करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा को ट्विटर पर 72 लाख लोग फॉलो करते हैं, वहीं हर्ष गोयनका के 15 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं।

बताइए इस तस्वीर में कितनी लड़कियां हैं?

हाल में ही हर्ष गोयनका का एक ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से एक सवाल पूछा है। गोयनका ने एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में लड़कियां दिख रही हैं और उन्होंने लोगों से पूछा है कि बताइए इसमें कुल कितनी लड़कियां हैं। ये सवाल तो बहुत ही आसान है लेकिन इसके साथ उन्होंने इसका जवाब 10 सेकंड के अंदर देने को कहा है। उनके ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया। चलिए सबसे पहले आपको बता दें कि ये है क्या? यह एक 'मिरर ऑप्टिकल इल्यूजन' है, मतलब इस फोटो में तो लड़कियां कुछ ही हैं पर शीशे के सामने बैठे होने की वजह से उनकी संख्या ज्यादा लग रही है। साथ ही, तस्वीर को भी ऐसे कैप्चर किया गया है कि देखने वालों का दिमाग घूम जाएगा। अगर आप मानते हैं कि आपका दिमाग और नजर तेज है तो फटाफट बताइए कि इस फोटो में कुल कितनी लड़किया हैं?

लाखों यूजर्स ने दिया इस सवाल का जवाब, आप भी दें

हर्ष गोयनका के इस सवाल का जवाब कई लोगों ने दिया है। किसी ने इसका उत्तर 2 बताया तो किसी ने 4 कई लोगों ने तो इसका जवाब 1 भी दिया है। आप भी इस तस्वीर को देखिए और बताइए कि कुल कितनी लड़कियां हैं? गोयनका के इस पोस्ट को करोड़ों लोगों ने देखा है और लाखों लोगों ने रिप्लाई किया है। इस सवाल का जवाब एक से एक दिग्गज लोगों ने दिया है। अब आपकी बारी है।    

ये भी पढ़ें:

आखिर कौन से जानवर हैं इस फोटो में? मास्टरमाइंड लोग हुए फेल फिर भी नहीं बता पाए इसका जवाब

इनमें से Youtube का कौन सा Logo सही है? 99% लोग ये बात नहीं जानते होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।