1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डाका डालने के इरादे से पहुंचे थे लुटेरे मगर उनके साथ ही हो गया खेल, शख्स की बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल

डाका डालने के इरादे से पहुंचे थे लुटेरे मगर उनके साथ ही हो गया खेल, शख्स की बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2023 06:10 pm IST,  Updated : Sep 15, 2023 06:10 pm IST

वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स की बहादुरी की लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। पेट्रोल पंप पर उसे लुटने के लिए 3 लुटेरे पहुंचे थे मगर उनको मजबूरी में वहां से भागना पड़ा।

3 लुटेरों पर भारी पड़ा इकलौता शख्स- India TV Hindi
3 लुटेरों पर भारी पड़ा इकलौता शख्स Image Source : TWITTER

आजकल बढ़ते अपराध को देखते हुए हर इंसान खौफ में रहता है। अगर किसी शख्स को कहीं जाना हो तो उसे जगह और समय, सभी के बारे में सोचना पड़ता है। कब कहां क्या हो जाए, इसका कुछ पता नहीं होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जब वह पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में फ्यूल भर रहा था। लेकिन उसकी बहादुरी की वजह से उसने अपराधियों के इरादों को नाकाम कर दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि एक आदमी पेट्रोल पंप पर खड़े होकर अपनी गाड़ी में फ्यूल भर रहा है। तभी वहां एक सफेद रंग की वैन आती है और उसकी गाड़ी के बिल्कुल पास में खड़ी हो जाती है। इसके बाद उस वैन से 3 नकाबपोश लोग उतरते हैं। उनका इरादा उस शख्स को लुटने का था, यह वो काफी जल्दी समझ गया। इसके बाद उसने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए तुरंत पेट्रोल उन तीनों लोगों पर डालना शुरू कर दिया। पेट्रोल से भीगते ही वो तीनों वहां से भागने की कोशिश करने लगते हैं। मगर वो शख्स उन पर लगातार पेट्रोल डालता रहता है। तीनों आरोपियों के भागने के बाद वो पेट्रोल डालना बंद कर देता है।

देखें ये वायरल वीडियो

यह वीडियो कब और कहां की है, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

लोगों ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @crazyclipsonly नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.9 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। इस इंसान की बहादुरी को देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- स्मार्ट थिंकिंग। वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा- बचने का बेहतर तरीका नहीं था लेकिन काम कर गया।

ये भी पढ़ें-

सुनसान इलाके का चोर ने उठाया फायदा, महिला के गले से चैन छीनकर ऐसे हुआ रफूचक्कर, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

एक बार फिर वायरल हुई पाकिस्तानी भाभी, 'मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान' के गाने पर सीमा हैदर ने लगाए गजब के ठुमके

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।